- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Maharashtra 2027 Simhastha Kumbh Digital Security Nashik Planning
Nashik-Trimbakeshwar कुंभ 2027, CCTV, कंट्रोल रूम व स्मार्ट मैनेजमेंट से पूरी तरह डिजिटल आयोजन
Nashik Kumbh : 2027 सिंहस्थ कुंभ को सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त और डिजिटल बनाने पर काम कर रही है। नाशिक-त्र्यंबकेश्वर में 12 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारी के लिए संतों के सुझावों पर अमल शुरू।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Simhastha Kumbh 2027 News: महाराष्ट्र सरकार ने 2027 सिंहस्थ कुंभ मेले को सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त, तकनीक-आधारित और हरित आयोजन बनाने की व्यापक योजना पर काम शुरू कर दिया है। नाशिक त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला विकास प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने साधु-महंतों को आश्वासन दिया है कि कुंभ को वैश्विक ख्याति दिलाने के लिए उनकी सभी उचित सलाहों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा।
रावसाहेब थोरात सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त सिंह ने बताया कि कुंभ के सफल आयोजन के लिए साधु-संतों का मार्गदर्शन अपरिहार्य है। बैठक में उप जिलाधिकारी रविंद्र भारदे, महंत भक्ती चरणदास महाराज सहित कई प्रमुख संत उपस्थित थे।
कुंभ काल में नाशिक में लगभग आठ करोड़ और त्र्यंबकेश्वर में चार करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के उद्देश्य के अनुरूप कुंभ को पूरी तरह डिजिटल बनाने की कार्रवाई चल रही है। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं और इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
तपोवन पेड़ न काटने का आश्वासन
तपोवन में पेड़ कटाई विवाद के बीच आयुक्त सिंह ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की, तपोवन क्षेत्र का एक भी पुराना वृक्ष नहीं काटा जाएगा। जहां संभव होगा, वहां पेड़ों को स्थानांतरित किया जाएगा और नए वृक्षों की देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। गोदावरी नदी में प्रदूषण रोकने के लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे है और इसके लिए मल-जल शोधन संयंत्र (STPs) स्थापित किए जा रहे हैं।
सड़कों और राजमार्गों के विस्तार का कार्य जारी है, साथ ही रेलवे स्टेशनों की क्षमता और नाशिक हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है, गंगापुर बांच क्षेत्र, समृद्धि महामार्ग तया त्र्यंबकेश्वर जव्हार मार्ग पर टेंट सिटी की योजना बनाई गई है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बढ़ाई जा रही घाटों की संख्या
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की संख्या बढ़ाई जा रही है और रामकाल पथ के कार्य को गति दी गई है। नाशिक परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गूगल मानचित्र से जोड़ा जाएगा। साधुग्राम के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी होगी।
यह भी पढ़ें:-Nashik : 14 दिसंबर का पुनर्विवाह सम्मेलन स्थगित, ZP का बड़ा निर्णय, एकल महिलाओं का विवाह अब ऑनलाइन!
नाशिक में 1153 एकड़ और त्र्यंबकेश्वर में 220 एकड़ (कुल 1373 एकड़) भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। साधुग्राम में सड़क, पानी, स्थायी पुलिस चौकी, सीसीटीवी, वॉटर एटीएम, भोजन केंद्र, सस्ता अनाज दुकान और महाराष्ट्र मंडपम जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ मई 2027 तक उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
साधु-महंतों की प्रमुख मांगें
बैठक में साधु-महतों ने साधूग्राम के लिए स्थायी भूमि उपलब्ध कराने, वस्त्रांतर गृह स्थापित करने, कुंभमेला शिखर समिति में प्रतिनिधित्व और भिक्षुकों पर नियंत्रण जैसी प्रमुख मांगे रखी।
Maharashtra 2027 simhastha kumbh digital security nashik planning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM











