ठाणे में 500 करोड़ का निवेश घोटाला, 11 हजार निवेशक ठगे, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Thane Investment Fraud: ठाणे की एक निवेश कंपनी ने अधिक मुनाफे का लालच देकर करीब 11 हजार लोगों से 500 करोड़ रुपये ठग लिए। आर्थिक अपराध शाखा ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है।
Fraud Case
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: निवेश पर अधिक मुनाफा का लालच देकर ठाणे की एक कंपनी ने लगभग 500 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। लालच के चक्कर में करीब 11 हजार निवेशक ठगी के शिकार हुए हैं। इनमें कुछ पुलिस के अधिकारी एवं रसूखदार भी शामिल हैं।

ठाणे पुलिस आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने इस मामले में पति-पत्नी सहित 3 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। बताया गया कि ठाणे शहर के वागले इस्टेट स्थित सेंट्रम बिजनेस पार्क में ट्रेड विद जैज एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कार्यालय शुरू था।

कंपनी की तरफ से निवेशकों यह लालच दिया जा रहा था कि स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने पर हर महीने 10 परसेंट प्रॉफिट होगा और उसमें से चार परसेंट वापस कर दिया जाएगा। निवेशकों को जीवनमान में बदलाव का सपना दिखाया गया था।

कहा गया था कि इस निवेश से होनी वाली प्रॉफिट से जीवन का स्टैंडर्ड बदल जाएगा और वे भविष्य में आराम की जिंदगी जिएंगे। निवेश के नाम पर घोटाले का मामला तब सामने आया जब विक्रोली के संजय मापुस्कर ने वागले इस्टेट इलाके के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

कंपनी ने बंद किया ऑफिस

शिकायत में कहा गया कि उन्होंने रिश्तेदारों की सलाह पर उन्होंने अपने, अपने पिता और भाई के नाम पर कंपनी में 77 लाख रुपये इन्वेस्ट किए थे, उनके जानने वाले 13 और इन्वेस्टर्स ने भी करीब 3 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये इन्वेस्ट किए थे, लेकिन उन्हें भी रिटर्न नहीं मिला।

इस बीच जब कंपनी ने अपना ऑफिस बंद कर दिया, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। कंपनी के निर्देशक समीर नार्वेकर, अमित बालम, संकेश घाग, सागर कदम सहित अन्य के खिलाफ राज्य के 16 जिलों में शिकायतें दर्ज की गई है।

पुलिस ने संभावना जताई है कि यह स्कैम और भी बड़ा है। ठाणे शहर के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर पुलिस उपयुक्त (आर्थिक अपराध) पराग मणेरा के मार्गदर्शन में जांच आगे बढ़ रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक माधवी राजकुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक समीर नार्वेकर, उसकी पत्नी नेहा नार्वेकर व डायरेक्टर अमित बालम को गुजरात से गिरफ्तार किया

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com