-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Samruddhi Mahamarg 1500 Cctv Cameras Nagpur To Mumbai Highway Monitoring
1500 CCTV कैमरे…स्मार्ट रोड बनेगा समृद्धि महामार्ग, नागपुर-मुंबई हाईवे पर AI सिस्टम रखेगा निगरानी
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Mumbai Expressway: नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के पूरे मार्ग पर 1500 CCTV कैमरे के साथ हाईटेक बनने जा रहा है। अब कंट्रोल रूम से हर वाहन की निगरानी की जाएगी।

समृद्धि महामार्ग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Samruddhi Mahamarg: राज्य के परिवहन नेटवर्क में अहम भूमिका निभाने वाले समृद्धि महामार्ग पर अब वाहनों की निगरानी के लिए नागपुर से मुंबई तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। करीब 1500 कैमरे पूरे मार्ग पर स्थापित किए जाएंगे। 701 किलोमीटर लंबे नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग ने राज्य के लिए ‘गेमचेंजर’ का काम किया है। अब इस पर सुरक्षा और सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कार्य चल रहा है।
फिलहाल समृद्धि महामार्ग पर नागपुर से जालना, शिडौं, नासिक और ठाणे की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कारों के लिए गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा तय की गई है। चूंकि यह हाईवे बेहद चिकना और बिना अवरोध वाला है, इसलिए दुर्घटनाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। हर महीने करीब तीन लाख छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। अब मालवाहक लॉरी चालक भी इस मार्ग को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू
महामार्ग पर दौड़ते वाहनों की गति जांचने के बजाय ये कैमरे दुर्घटना की स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम को सटीक स्थान की जानकारी देंगे, जिससे मदद जल्दी पहुंचेगी। वर्तमान में हादसे के समय वाहन चालक को स्थान बताने में कठिनाई होती है, क्योंकि बीच में गांव नहीं होते और लोकेशन “चेनज” प्रणाली से तय की जाती है, जो केवल एमएसआरडी को पता होती है। नागपुर से वाशिम के बीच अब सड़क के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! लोहे के सरियों से भरे कंटेनर जा घुसी कार, डॉक्टर दंपती की मौके पर मौत
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
- एआई सिस्टम से सजेगा समृद्धि महामार्ग का कंट्रोल रूम
- दिल्ली की कंपनी लगाएगी अत्याधुनिक कैमरे
- अब समृद्धि महामार्ग पर नहीं बच पाएंगे तेज रफ्तार वाहन
- दुर्घटना स्थल का पता अब मिलेगा कंट्रोल रूम को तुरंत
- सोलर सिस्टम से चलेंगे समृद्धि महामार्ग के सभी कैमरे
- हर जिले में बनेगा समृद्धि मार्ग का निगरानी केंद्र
- सुरक्षा के नए दौर में प्रवेश करेगा समृद्धि महामार्ग
यह भी पढ़ें – शिंदे दोबारा सीएम बने तो वह कुर्सी वापस दे देंगे, निकाय चुनाव से पहले बोले फडणवीस, कहा- गठबंधन तय
मुंबई कंट्रोल रूम से होगी समृद्धि की निगरानी
नागपुर से मुंबई के बीच कुल 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये अत्याधुनिक कैमरे एक दिशा में 500 मीटर आगे और दूसरी दिशा में 500 मीटर तक का क्षेत्र कवर करेंगे। यह कार्य दिल्ली की एनसीसी कंपनी को सौंपा गया है। कैमरे ऊंचाई से 500 मीटर तक सीधी और 200 मीटर तक किनारे की निगरानी कर सकेंगे, हर जिले में समृद्धि महामार्ग के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग होगा, मुख्य कंट्रोल रूम मुंबई में रहेगा।
अब नजरों से नहीं बच पाएंगे कोई भी वाह वाहन
समृद्धि महामार्ग पर लगाए जा रहे 1500 सीसीटीवी कैमरे तेज गति से दौड़ते वाहनों, दुर्घटनाओं और चौरी की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखेंगे। सभी कैमरे सोलर पावर सिस्टम पर काम करेंगे। रात के समय आरटीओ और पुलिस की गश्त की गतिविधियों की भी यह प्रणाली निगरानी करेगी, जिससे संबंधित विभागों को लगातार चौकसी बनाए रखनी होगी।
Samruddhi mahamarg 1500 cctv cameras nagpur to mumbai highway monitoring
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














