-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Death Of Baby Due To Lack Of Treatment In Nashik Villagers Riot At Health Center
नासिक में इलाज के अभाव में शिशु की मौत, ग्रामीणों ने किया स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा
- Written By: प्रभाकर दुबे

Representative Image
नासिक: तहसील के चिखल-ओहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Chikhal-Ohl Primary Health Center) पर एक दिन पूर्व जन्मे शिशु की इलाज के अभाव (Lack of Treatment) में मौत (Death) होने की घटना सामने आई है। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। गांव में खेती मजदूरी के लिए परभणी से आई सोनाली दिलीप शिंदे (35) प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई थी, जिसकी सुबह सुरक्षित प्रसूति हुई। शिशु भी स्वस्थ था। दरमियान दोपहर के समय शिशु का स्वास्थ्य खराब हुआ, लेकिन इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर, नर्स अथवा अन्य एक भी कर्मी उपलब्ध नहीं था। एक घंटे तक बालक तड़पता रहा। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।
इसकी जानकारी मिलने के बाद कोतवाल कवीश्वर देशमुख, शिवाजी बोरसे, नितीन शिंदे, बालासाहब मगरे, राज देशमुख, शिवाजी पवार, ईश्वर चव्हाण, शांताराम खैरनार, राहुल देशमुख, प्रशांत देशमुख, नारायण खैरनार, अर्जुन भामरे, गोरख आहिरराव, नितेश देशमुख सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। डॉक्टर्स व कर्मी उपलब्ध न होने से आक्रोशित हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर नहीं उपलब्ध होने का लगाया आरोप
बालक पर इलाज करने के लिए डॉक्टर उपलब्ध न होने से इलाज के अभाव में बालक की मौत होने का आरोप शिशु की मां और ग्रामीणों ने किया है। दरमियान इस घटना को ध्यान में रखकर पंचायत समिति के विस्तार अधिकारी, तहसील पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। समाचार लिखे जाने तक बालक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पोस्टमार्टम के बाद जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Death of baby due to lack of treatment in nashik villagers riot at health center
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूध मिलावट विवाद पर दिलीप वलसे पाटिल का विरोधियों पर पलटवार, आरोप साबित हुए तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास
Aug 04, 2026 | 08:38 AMकान्हा टाइगर रिजर्व में महिला की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन T-27 का रेस्क्यू, भेजी गई वन विहार भोपाल
Aug 04, 2026 | 08:21 AMटी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
Aug 04, 2026 | 08:21 AMUP TGT PGT 2026: परीक्षा पैटर्न में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार लगेगी नेगेटिव मार्किंग; जानें नया सिलेबस
Aug 04, 2026 | 08:12 AMUP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
Aug 04, 2026 | 08:09 AMRashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
Aug 04, 2026 | 08:08 AMदेश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Aug 04, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














