- Hindi News »
- India »
- Agra Navy Personnel Arrested Spying Isi Up Ats Latest Update
सेना की वर्दी में गद्दार: आगरा का नौसेना जवान निकला ISI जासूस, हनीमून से लौटते ही ATS ने दबोचा, मिले कई सबूत
Indian Navy Jawan Arrested: यूपी एटीएस ने आगरा निवासी नौसेना जवान आदर्श कुमार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और संवेदनशील सैन्य जानकारियां साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है
- Written By: प्रतीक पांडेय

नौसेना जवान आदर्श कुमार, फोटो- सोशल मीडिया
UP Police-ATS Action on ISI Spy: देश की सीमाओं की रक्षा करने का संकल्प लेकर सेना में शामिल होने वाला एक जवान जब उसी देश की सुरक्षा में सेंध लगाने लगे, तो यह खबर न केवल चौंकाती है बल्कि गहरे जख्म भी देती है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के एक जवान पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का गंभीर आरोप लगा है।
आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा के कागारौल क्षेत्र के चीत गांव का रहने वाला है। वह पिछले करीब सात वर्षों से भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे रहा था और वर्तमान में केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नेवल कमांड में लांस नायक के पद पर तैनात था। अभी पिछले महीने ही फरवरी में उसकी शादी मथुरा की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ दुबई में हनीमून मनाकर लौटा था और महज दो दिन पहले ही अपने गांव वापस आया था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसकी हर गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। जैसे ही वह गांव पहुंचा, यूपी एटीएस ने उसे धर दबोचा और 10 मार्च 2026 को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
नौसेना की गोपनीय तस्वीरें और युद्धपोतों का डेटा पाकिस्तान भेजा
जांच एजेंसियों को काफी समय से इनपुट्स मिल रहे थे कि कोई व्यक्ति पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में रहकर देश की रणनीतिक जानकारियां लीक कर रहा है। एटीएस ने जब इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक सर्विलांस के जरिए जाल बिछाया, तो आदर्श कुमार का नाम संदिग्ध के रूप में उभरकर सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, क्या कह रहे दुकानदार?
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब बिना खतौनी जांच नहीं होगा बैनामा; गांवों के लिए बस सेवा समेत 30 प्रस्ताव पास
‘योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, जानें क्या कहा?
‘पापा की शादी रुकवा दो’, यूपी में 55 साल के पिता को चढ़ा 7वीं शादी का खुमार, बेटे ने थाने में लगाई गुहार
आरोप है कि उसने कोच्चि नेवल कमांड में अपनी तैनाती का फायदा उठाते हुए वहां मौजूद युद्धपोतों और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधियों की संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तानी एजेंटों को भेजे। डिजिटल साक्ष्यों की जांच में यह भी पता चला है कि इन जानकारियों के बदले उसे पैसों का भुगतान भी किया गया था।
सात साल की वफादारी का ऐसा अंत, जासूसी के बदले मिले पैसे
आदर्श के परिवार की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो उसके पिता बलवीर सिंह शराब की ठेकेदारी का काम करते हैं। परिवार में तीन बहनों के बीच वह सबसे छोटा बेटा था, जिस पर पूरे घर को गर्व था। सात साल पहले जब वह नौसेना में भर्ती हुआ, तो गांव में खुशी का माहौल था, लेकिन आज वही गांव उसे ‘गद्दार’ के नाम से जान रहा है।
यह भी पढ़ें: मार्च में ही आग बरसा रही गर्मी, दिल्ली-मुंबई में हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश
एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने न केवल गोपनीय दस्तावेज साझा किए, बल्कि पाकिस्तान के नेटवर्क के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त पाया गया। उसके पास से कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं जो उसकी संलिप्तता की पुष्टि करते हैं। फिलहाल उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
और भी लोगों के संलिप्त होने का शक
इस गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस अब उस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, जिससे आदर्श जुड़ा हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह बड़ी चिंता का विषय है कि आखिर एक जवान कैसे दुश्मन देश के एजेंटों के जाल में फंस गया। जांच में इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इस जासूसी कांड में नौसेना या अन्य विभागों के कुछ और लोग तो शामिल नहीं हैं। एटीएस का कहना है कि आरोपी के संपर्कों और बैंक खातों की गहनता से पड़ताल की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि उसे अब तक कितनी रकम दी गई और उसने कितनी बड़ी साजिश रची थी।
तेजी से फैल रहा आईएसआई का नेटवर्क!
पाकिस्तान की प्रमुख खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस पर लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। कई सुरक्षा रिपोर्टों और विश्लेषणों में यह दावा किया गया है कि आईएसआई ने ऐसे आतंकी संगठनों को समर्थन दिया, जो भारत के खिलाफ हमलों में शामिल रहे हैं। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय कई आतंकी नेटवर्क को लेकर भारत की ओर से बार-बार आरोप लगाए गए हैं कि उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से वित्तीय मदद, प्रशिक्षण और लॉजिस्टिक सपोर्ट मिलता रहा है। इस मुद्दे ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लगातार बढ़ाया है।
साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद यह विवाद और गहरा हो गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर व्यापक जांच और चर्चा हुई। हाल के समय में यह भी कहा जा रहा है कि दक्षिण एशिया की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच आईएसआई की गतिविधियां पड़ोसी देशों में भी बढ़ी हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद वहां की स्थिति पर भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी नजर बनाए हुए है।
Agra navy personnel arrested spying isi up ats latest update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेंच टाइगर रिजर्व में ‘म्यूजिक फेस्टिवल’ पर हाई कोर्ट का हंटर! केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
Mar 11, 2026 | 11:41 AMहिटमैन से हत्या के पहले पत्नी को 3 बार जहर दे चुका था पति, बुलढाणा शिक्षिका मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा
Mar 11, 2026 | 11:38 AM40 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, सीबीआई ने सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को किया गिरफ्तार
Mar 11, 2026 | 11:34 AMठाणे में खत्म होगी पानी की किल्लत! कालु बांध परियोजना को मिली रफ्तार, मंत्री गिरीश महाजन ने दिए बड़े निर्देश
Mar 11, 2026 | 11:33 AMनागपुर मेट्रो के 7 साल बेमिसाल! 12 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने रचा इतिहास, अब फेज-2 की बारी
Mar 11, 2026 | 11:30 AMकम बजट की ‘थाई किझावी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 12वें दिन भी जारी कमाई की रफ्तार
Mar 11, 2026 | 11:28 AMटेस्ट ड्राइव के दौरान बेकाबू हुई Tata Sierra, हवा में उछलकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी; देखें VIDEO
Mar 11, 2026 | 11:20 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM














