फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, काशीमीरा पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मामला

Kashimira Police Property Fraud: मुंबई के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने फर्जी दस्तावेजों और कथित पार्टनरशिप डीड के जरिए जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। 1 महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Kashimira Police Station
काशीमिरा पुलिस स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Land Fraud Case: बोरीवली तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत एक तलाठी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने लिखित शिकायत करने के बाद अलग अलग पुलिस थानों में दर्ज कई मामलों के आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों और पार्टनरशिप डीड में हेरफेर कर व्यवसायी की जमीन हड़पने के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है।

शिकायतकर्ता रवि कमलेश्वर पुजारी की शिकायत पर काशीमीरा पुलिस स्टेशन में एक महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विलेपार्ले के रवि पुजारी की शिकायत पर काशीमीरा पुलिस ने राजेश कुमार झा, विकास सिंह, मनोज कुमार सिंह और सुरेखा नारखेडे के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व आपराधिक साजिश के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार राजेश झा और विकास सिंह ने पुजारी से उनकी निष्क्रिय कंपनी किरण कंस्ट्रक्शन को खरीदने का करार किया था, जिसमें मुख्य शर्त थी कि कंपनी के नाम पर दर्ज वसई की करीब 16 एकड़ और गोरेगांव की 725 स्क्वायर मीटर जमीन पर अधिकार पुजारी परिवार का ही रहेगा।

आरोपियों ने संपत्ति के मूल दस्तावेज अपने पास ले लिए

इस बीच गोरेगाव की जमीन के लिए खरीदार ढूंढने और संभावित ग्राहकों को कागजात दिखाने के बहाने आरोपियों ने संपत्ति के मूल दस्तावेज अपने पास ले लिए। आरोप है कि राजेश झा और विकास सिंह ने पुजारी की जानकारी के बिना एग्रीमेंट से इस शर्त से जुड़े पन्ने हटाकर एक कथित फर्जी पार्टनरशिप डीड तैयार की, जिससे कंपनी की संपत्तियों पर नए पार्टनर्स का अधिकार दिखाया गया।

एक नई डीड बनाकर मनोज कुमार सिंह और सुरेखा नारखेडे को पार्टनर बनाया गया और उसी के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में फेरफार कर सातबारा (7/12) अभिलेख में उनके नाम दर्ज करा लिए गए। पुजारी ने तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि संबंधित गोरेगांव के तलाठी विक्रम बाद ने दस्तावेजों की पर्याप्त जांच किए बिना ही जमीन का नामांतरण कर दिया सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले के मुताबिक काशीमीरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com