-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik West Vidhansabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
नासिक पश्चिम विधानसभा सीट: महायुति और मविआ में दिखेगी कांटे की टक्कर, कौन मारेगा बाजी
- Written By: अनिल सिंह
नासिक पश्चिम विधानसभा सीट बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण सीट है। नासिक की दो और विधानसभा सीटों की तरह यहां भी बीते 10 साल से बीजेपी का ही कब्जा बना हुआ है और इस बार बीजेपी हैट्रिक का प्रयास करने वाली है।

नासिक पश्चिम सीट का इतिहास
मुंबई: नासिक पश्चिम विधानसभा सीट महाराष्ट्र की 228 विधानसभा सीटों में से एक है। साल 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई है। पहले विधानसभा चुनाव में यहां मनसे के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों से बीजेपी का दबदबा यहां कायम है। पिछली बार के चुनाव की अगर बात करें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के डॉ अपूर्व प्रशांत 10,000 वोटो के अंतर से हार गए थे। ऐसे में इस सीट पर एनसीपी (शरद पवार) का भी बढ़ता हुआ कद दिख रहा है। अब देखना यह होगा कि इस बार जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताती है।
नासिक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नासिक विधानसभा की तीनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है और यह बीजेपी के लिए नाक की बात है कि वह इन तीनों सीटों को बचाने का पूरा प्रयास महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में करते हुए नजर आएंगे। लेकिन वहीं कांग्रेस भी बीजेपी के इस किले में सेंध लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसके लिए महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार को यहां से उतारकर वह इस तीनों ही सीट पर भाजपा के दबदबे को खत्म करने का प्रयास करेगी, हालांकि इन सीटों पर जीत किसकी होती है ये आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें- नासिक मध्य विधानसभा सीट: 10 साल से BJP का कब्जा लेकिन इस बार….
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
नासिक पश्चिम सीट का इतिहास
नासिक पश्चिम सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई और 2009 में हुए पहले चुनाव में यहां से मनसे के उम्मीदवार नितिन केशवराव भोसले ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 और 2014 में हुए दोनों ही विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीमा महेश हिरे ने जीत दर्ज की और 10 साल से वह इस सीट पर दबदबा बनाए रखने में कामयाब रही हैं। महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज गया है। 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना, उसके बाद तय हो जाएगा कि इस सीट पर किसका वर्चस्व कायम रहता है। महायुति या आघाड़ी।
नासिक पश्चिम विधानसभा सीट पर जाति समीकरण
नासिक पश्चिम विधानसभा सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 3,82,131 है। अनुसूचित जनजाति की संख्या 55,065 है। वहीं अनुसूचित जनजाति के लोगों की संख्या 21,094 है। मुस्लिम वोटर की संख्या 16,814 है। यह भी पूरी तरह से शहरी इलाका है, यहां पर ग्रामीण आबादी बिल्कुल नहीं है। यहां आरक्षित श्रेणी की आबादी काफी कम है, लेकिन यहां युवा वर्ग मतदान में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों को युवा वर्गों को रिझाने के लिए रणनीति बनानी पड़ती है। बीजेपी के विधायक सीमा महेश हिरे की अगर बात करें तो उन्होंने इलाके में कुछ काम किया है, उनका हैट्रिक का चांस बन रहा है, लेकिन अगर एंटी इनकंबेंसी फैक्टर ने काम किया तो महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार को जीत मिल सकती है।
Nashik west vidhansabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














