-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Nashik Central Vidhansabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
नासिक मध्य विधानसभा सीट: 10 साल से BJP का कब्जा लेकिन इस बार आसान नहीं है डगर
- Written By: अनिल सिंह
नासिक मध्य विधानसभा सीट महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक है और बीजेपी के लिए यह सीट बेहद अहम है क्योंकि बीते 10 साल से इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा है।

मुंबई: नासिक मध्य विधानसभा सीट बीजेपी के लिए काफी मायने रखती है। बीते 10 साल से इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा है, लेकिन इस बार इस सीट पर बीजेपी के लिए राह आसान नहीं है। नासिक मध्य विधानसभा सीट पांच अन्य सीटों के साथ नासिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी को मिले अच्छे वोट की वजह से यह कयास लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए यहां आसान नहीं होगा।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी यहां पर 20% के आसपास है। वहीं 20% के आसपास मुस्लिम वोटर हैं। मतलब 40 फीसदी की आबादी आरक्षित श्रेणी में आती है। 60 फीसदी सामान्य वोटर हैं। तो यहां जातीय समीकरण भी उम्मीदवारों के लिए अहम रोल तय करता है।
ये भी पढ़ें- नासिक पूर्व विधानसभा सीट: BJP का पलड़ा भारी
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
नासिक मध्य विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया था। साल 2009 में नासिक मध्य विधानसभा सीट के लिए पहली बार हुए चुनाव में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने जीत हासिल की थी। वसंत राव निवृत्ति गीते यहां से जीती थीं। वहीं साल 2014 और साल 2019 में हुए दोनों ही विधानसभा चुनाव में देवयानी सुहास फरांदे ने भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत हासिल की। 10 साल से इस सीट पर बीजेपी का ही दबदबा है। लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी को मिले अधिक वोट के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा के लिए इस बार इस सीट की राह आसान नहीं है। महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार को भी यहां फायदा हो सकता है, अब देखना यह होगा कि आखिरकार जनता किसे अपना विधायक चुनती है।
नासिक मध्य विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
नासिक मध्य विधानसभा सीट के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 14 हजार 223 है। SC (अनुसूचित जाति) वोटर की संख्या 40,630 अनुसूचित जनजाति (ST) वोटर की संख्या 20,174 मुस्लिम वोटर की संख्या 60,961 ग्रामीणों की संख्या शून्य फीसदी है। पूरी आबादी को शहरी आबादी घोषित किया गया है। कोई उम्मीदवार अगर आरक्षित श्रेणी के मतदाताओं को रिझाने में पूरी तरह से कामयाब हो जाता है तो उसकी जीत सुनिश्चित मानी जा सकती है। बीजेपी की तरफ से देवयानी हैट्रिक का प्रयास करेंगी, जबकि महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार भी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाले हैं, देखना यह होगा कि जनता किस पर अपना भरोसा जताती है।
Nashik central vidhansabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














