- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Wrong Use Of Ai Tools Attempt To Trap By Making Fake Video Engineer Girl Commits Suicide Nagpur
Nagpur News: एआई टूल्स का गलत इस्तेमाल, फेक वीडियो बनाकर फंसाने की कोशिश, इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या
28 साल की इंजीनियर युवती ने सुसाइड लेटर लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने अपने सुसाइड लेटर में लिखा कि, ‘मैंने धर्म को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: आजकल युवाओं में तनाव की समस्या सबसे ज्यादा गंभीर होती जा रही है। विभिन्न वजहों से यह तनाव उन्हें बेचैन कर देता है, जिसके कारण कम उम्र में ही युवा वर्ग डिप्रेशन के शिकार होने लगे हैं। खासतौर से काम करने वाले युवा, यानी जो नौकरी कर रहे हैं, उनके अंदर ठहराव, लगन और काम के लिए पैशन बहुत कम होता जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया का उपयोग और जरा-जरा सी बातों पर स्ट्रेस लेने लगते हैं।
इसी दौरान कोई न कोई वजह बताकर आज का युवा वर्ग खुदकुशी का बड़ा फैसला ले रहा है। अपने डिप्रेशन को कम करने के लिए परिजनों की मदद भी लेने की सोच वह नहीं देख रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला मानकापूर थाना क्षेत्र में बुधवार को सामने आया, जिसमें 28 साल की इंजीनियर युवती ने सुसाइड लेटर लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फेक वीडियो बनाकर फंसाने की कही बात
सूत्रों के अनुसार, युवती ने अपने सुसाइड लेटर में लिखा कि, ‘मैंने धर्म को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। कोई एआई टूल्स का उपयोग कर मेरे फेक वीडियो बनाकर साजिश के तहत मुझे फंसा रहा है। मेरा मोबाइल भी इंदौर एयरपोर्ट से चोरी हुआ है। पुलिस मेरी कोई मदद नहीं कर रही है।’ इस वाकये का सुसाइड नोट छोड़कर अभियंता युवती ने मानकापुर स्थित निवास स्थान पर फांसी लगाकर मौत को गले लगाया। बरामद सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक अभियंता युवती का नाम वैशाली सिद्धार्थ खडसे (28, मानकापुर) है।
सम्बंधित ख़बरें
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में महाराष्ट्र ने पेश की डिजिटल शासन की नई तस्वीर: मंत्री आशीष शेलार
महाराष्ट्र बनेगा एग्रीकल्चर AI हब! CM फडणवीस ने वैश्विक निवेशकों को दिया बड़ा न्योता
बोर्ड की सख्ती पर भड़के शिक्षक! नकल के लिए केंद्र संचालकों पर निलंबन की तलवार; संगठनों ने खोला मोर्चा
अब ‘लालपरी’ में सफर होगा और भी सुरक्षित! मुंबई से पूरे महाराष्ट्र के बस डिपो की होगी लाइव निगरानी
प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियरिंग युवती की खुदकुशी
सूत्रों ने जानकारी दी है कि वैशाली पुणे के किसी कंपनी में बतौर अभियंता थी। करीब पंद्रह दिन पहले वह नागपुर आई। उसे मां नहीं है। पिता और भाई-भाभी के साथ रह रही थी। भाई पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। घर में वैशाली और उसके पिता ही थे। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे के दौरान उसने पिता को फराली नाश्ता लाने बाहर भेजा। मौका मिलते ही वैशाली ने फांसी लगा ली। इसके बाद वैशाली की मौत हो गई।
अपराध जगत से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
रूममेट ने दी हत्या की धमकी
पुलिस और परिजनों के हाथ वैशाली के लिखे हुए कुछ नोट लगे हैं, जो कि अंग्रेजी और मराठी में हैं। बहन को लिखी चिट्ठी में उसने रितेश और प्रतिम नामक दो भाइयों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह भी कहा है कि उसकी रूममेट ने उसे उसकी हत्या करने की धमकी दी है। नोट में किए गए उल्लेख से कहा गया है कि 5 मार्च को इंदौर एयरपोर्ट से उसका मोबाइल चोरी हुआ है। उसने पुलिस में शिकायत लिखनी चाही, लेकिन मोबाइल का बिल नहीं होने से पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है।
फेक वीडियो बनाकर फंसाने की बात
उसमें यह भी कहा गया है कि उसने किसी भी धर्म के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। कोई हमशक्ल लड़की की मदद से कुछ लोग उसके नाम से फेक वीडियो बनाकर उसे फंसाना चाहते हैं। परिजनों का कहना है कि वैशाली प्रयागराज से कोयंबटूर गई थी। जब से वह घर में आई है, तब से किसी मानसिक दबाव में देखी जा रही थी। इस बारे में उसने किसी से कोई बात नहीं की थी, लेकिन किसी के हाथ से बना हुआ खाना नहीं खाती थी। खुद का भोजन खुद बनाती थी, अन्यथा भूखी रहती थी। घटना को लेकर मानकापुर पुलिस ने यह कहकर चुप्पी साध ली है कि मामले की जांच पड़ताल जारी है।
Wrong use of ai tools attempt to trap by making fake video engineer girl commits suicide nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMमुस्लिम समुदाय को दिया गया 5 प्रतिशत आरक्षण रद्द, सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दायर
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














