NMC Recruitment: नागपुर मनपा में नौकरियों की बरसात! 8,659 पदों पर भर्ती की तैयारी, आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

NMC Nagpur Recruitment 2026: नागपुर मनपा में 8,659 रिक्त पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती। आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने गट 'अ', 'ब' और 'ड' के पदों को भरने के दिए निर्देश। 17,981 पदों में से आधे खाली।
Nagpur Municipal Corporation (NMC) to fill 8,659 vacant posts across categories A, B, and D. Commissioner Dr. Vipin Itankar directs GAD to start the recruitment process.
डॉ. विपिन इटनकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Mahanagarpalika Vacancy: नागपुर महानगरपालिका में कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मनपा आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर ने सामान्य प्रशासन और विधि विभाग की एक संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का कड़ा निर्देश दिया है। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा है कि वे रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ शासन स्तर पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के लिए आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई भी सुनिश्चित करें।

रिक्त पदों का आंकड़ा

बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त निर्भय जैन ने बताया कि मनपा के श्रेणी 1 से 4 तक कुल 205 संवर्ग हैं। इन संवर्गों में कुल 17,981 पद मंजूर हैं जिनमें से वर्तमान में केवल 9,322 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं। वर्तमान में मनपा में कुल 8,659 पद रिक्त पड़े हैं। इसके अतिरिक्त मनपा को शासन से लगभग 19 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर आवश्यकता है।

इन श्रेणियों में होगी सीधी भर्ती

मनपा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गट ‘अ’, ‘ब’ और ‘ड’ में सीधी सेवा के माध्यम से भर्ती की जानी है। उन्होंने राज्य स्तर पर लंबित भर्ती प्रस्तावों और प्रतिनियुक्ति के मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और शासन स्तर पर इसका निरंतर पीछा करने के आदेश दिए हैं।

बैठक के दौरान विधि अधिकारी सूरज पारोचे ने विधि विभाग के कामकाज और विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी आयुक्त के समक्ष रखी। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, वैष्णवी बी, मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी सदाशिव शेळके सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।