- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar The Revenge Preview Shows Cancelled Aditya Dhar Apology Reason
‘धुरंधर 2’ के शो कैंसल होते ही मचा बवाल! आदित्य धर ने मांगी माफी, मलयालम-कन्नड़ फैंस को दिया बड़ा अपडेट
Aditya Dhar Apology: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रिव्यू शो कैंसल होने से फैंस निराश हो गए। अब डायरेक्टर आदित्य धर ने माफी मांगते हुए इसके पीछे की असली वजह बताई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

आदित्य धर धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Preview Shows Cancelled: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन इससे एक दिन पहले यानी 18 मार्च को रखे गए पेड प्रिव्यू शो के दौरान कई फैंस को निराशा हाथ लगी। खासकर साउथ के राज्यों में फिल्म के कई शो अचानक रद्द कर दिए गए, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने खुद सामने आकर इस स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई शोज प्रभावित हुए।
खासतौर पर फिल्म के तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन के शो समय पर नहीं चल पाए। हालांकि, हिंदी वर्जन के ज्यादातर शो शाम 5 बजे के बाद सुचारू रूप से शुरू हो गए थे। वहीं, तमिल और तेलुगु वर्जन के शो रात 9 बजे से चालू किए गए, जबकि मलयालम और कन्नड़ वर्जन को अगले दिन सुबह के लिए शिफ्ट कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Kiara Advani Post: मालदीव में चिल करती दिखीं कियारा आडवाणी, बिकिनी लुक के साथ शेयर की बेटी की पहली झलक
Bandits of Chambal लाएगा बीहड़ों की असली कहानी, डकैतों से लेकर पुलिस सुधार तक अनकहा सच आएगा सामने
Raja Shivaji की ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला
Riteish Deshmukh ने आशा भोसले को याद कर शेयर की भावुक यादें, बोले- मैं उन्हें आशा आई कहकर पुकारता था
आदित्य धर ने धुरंधर 2 के शो कैंसिल पर फैंस से मांगी माफी
इस असुविधा को लेकर आदित्य धर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि अगर किसी थिएटर में डब वर्जन उपलब्ध नहीं हो पाया है, तो दर्शक टिकट का रिफंड ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह विकल्प भी दिया कि फैंस चाहें तो हिंदी वर्जन को सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं। फिल्म की टीम ने साफ कहा कि फैंस का प्यार उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है और वे इस परेशानी के लिए दिल से खेद जताते हैं।
Om 🙏 Book Your Tickets Now.
🔗- https://t.co/O80GmnSaFW #DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid. Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun… pic.twitter.com/PwNMwzt5Gh — Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 18, 2026
‘धुरंधर: द रिवेंज’ आधिकारिक तौर पर 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी जसकिरत सिंह रंगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। पहले पार्ट में दुश्मनों को हराने के बाद वह अब एक खतरनाक आतंकवादी ‘हमजा अली मजारी’ बन जाता है, जिसे ‘शेर-ए-बलूच’ के नाम से जाना जाता है।
कहानी आगे बढ़ते हुए कराची के अंडरवर्ल्ड और उसके अतीत की परतों को खोलती है। इसमें आर माधवन का किरदार उसे इस मिशन के लिए तैयार करता है, जिससे कहानी और भी दिलचस्प बन जाती है।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, रणवीर सिंह की फिल्म को मिले धमाकेदार 4.5 रेटिंग
फैंस की उम्मीदें बरकरार
हालांकि प्रिव्यू शो में आई रुकावट ने फैंस को थोड़ी निराश जरूर किया, लेकिन फिल्म को लेकर उनका उत्साह अब भी बरकरार है। अब सबकी नजरें 19 मार्च की रिलीज पर टिकी हैं, जब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बड़े पर्दे पर अपना असली धमाका करेगी।
Dhurandhar the revenge preview shows cancelled aditya dhar apology reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में मासूम से दरिंदगी मामले में CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, हत्यारे को मिलेगी
May 02, 2026 | 03:36 PMArms Sales: ट्रंप प्रशासन की मनमानी? बिना संसद की मंजूरी पश्चिम एशिया के चार देशों को मिलेंगे अरबों के हथियार
May 02, 2026 | 03:36 PMनक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
May 02, 2026 | 03:35 PMKiara Advani Post: मालदीव में चिल करती दिखीं कियारा आडवाणी, बिकिनी लुक के साथ शेयर की बेटी की पहली झलक
May 02, 2026 | 03:29 PMThane Kalika Mata Yatra: भिवंडी के खारबाव में कालिका माता यात्रा उत्सव, 3 दिनों तक उमड़ेगी भारी भीड़
May 02, 2026 | 03:29 PMयेवला में 3 रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर को मंजूरी: 136.79 करोड़ से खत्म होगा जाम, निर्माण का रास्ता साफ
May 02, 2026 | 03:22 PM7 मई को नेशनल हाईवे जाम करेगी MP कांग्रेस, जीतू पटवारी का बड़ा बयान; कहा- आज पोल हो जाए तो जीतेगी कांग्रेस
May 02, 2026 | 03:20 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













