- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University Security Expenses Audit Issue
नागपुर विश्वविद्यालय की आर्थिक हालत खस्ता, लेकिन खर्च VIP! सीनेट बैठक में उठेंगे तीखे सवाल
Nagpur News: नागपुर विश्वविद्यालय की आर्थिक हालत बिगड़ रही है। ऑटोनॉमस कॉलेज बढ़ने से फीस आय घटी, खर्च बढ़े। 150 सुरक्षा गार्डों पर 3 करोड़ खर्च पर सवाल; सीसीटीवी होते हुए भी तैनाती कम करने की मांग।
- Written By: आकाश मसने

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (सोर्स: सोशल मीडिया)
RTMNU News: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। 30 से ज्यादा कॉलेजों के ऑटोनॉमस होने से छात्रों से मिलने वाली फीस में करीब 3 करोड़ की कटौती हुई है। वहीं दूसरी ओर खर्चों में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। सॉफ्टवेयर कंपनी सहित परीक्षा संबंधी कामकाज पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस हालत में आय के स्रोत निर्माण करने की बजाय विश्वविद्यालय द्वारा अनाप-शनाप कार्यों पर खर्च किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के कार्यालयों में तैनात किये गये सुरक्षा रक्षकों पर हर वर्ष 3 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। इस खर्च को कम करने की मांग सीनेट सदस्य द्वारा की गई है। इस संबंध में 5 दिसंबर को होने वाली सीनेट की बैठक में एक प्रस्ताव भी रखा गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जमनालाल बजाज प्रशासकीय इमारत, परीक्षा भवन, स्नातकोत्तर विभाग, महाराजबाग स्थित पुरानी इमारत, लॉ कॉलेज, ग्राउंड, 2 ब्वॉयज और एक गर्ल्स हॉस्टल आदि जगहों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किये गये हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे वालों के लिए खुशखबरी! रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स पेनल्टी पर 90% की भारी छूट, जानें क्या है डेडलाइन?
फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- शादी समारोह में फायरिंग…
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में नहीं होगी LPG और तेल की कमी, CM एकनाथ शिंदे ने जनता को दिया बड़ा भरोसा
फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक: 1 घंटे में 44000 करोड़ के 8 समझौते, महाराष्ट्र में खुलेंगे 7000 नौकरियों के द्वार
सीसीटीवी पर 40 लाख से अधिक का खर्च
वहीं दूसरी ओर नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी पर करीब 40 लाख से अधिक खर्च किए गए हैं। हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे में सभी तरह की गतिविधि रिकॉर्ड होती हैं। इसके लिए एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। इसके बावजूद करीब 150 से अधिक सुरक्षा रक्षकों की तैनाती पर सवाल उठने लगे हैं।
सीनेट सदस्य एडवोकेट मनमोहन बाजपेयी ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि सीसीटीवी और नियंत्रण कक्ष की मदद से सुरक्षा रक्षकों की संख्या कम की जा सकती है। जहां जरूरी हो वहीं तैनाती की जाये। साथ ही सुरक्षा का ऑडिट भी किया जाये। इससे वस्तुस्थिति सामने आ जाएगी।
ऑडिट रिपोर्ट की जाएगी प्रस्तुत
शुक्रवार को होने वाली सीनेट बैठक में पिछली बैठक के कार्यवृत पर चर्चा की जाएगी। कार्यवृत को लेकर कई सदस्य आक्रामक रुख अपनाएंगे क्योंकि कई समितियों की बैठकें नहीं हुई हैं। वहीं समितियों का कामकाज भी धीमी गति से चल रहा है।
यह भी पढ़ें:- 1 साल में फडणवीस सरकार का प्रदर्शन कैसा? सर्वे रिपोर्ट में खुला भ्रष्टाचार से लेकर इंफ्रा तक का सच
बैठक में एक प्रबंधन परिषद सदस्य का चुनाव किया जाएगा। एससी वर्ग के एक सदस्य की सीट खाली होने के कारण चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा सदस्यों के प्रश्नोत्तर होंगे। वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, साथ ही सदस्यों के विश्वविद्यालय प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मान्यता दी जाएगी।
Rashtrasant tukadoji maharaj nagpur university security expenses audit issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार में NDA विधायकों को सम्राट चौधरी ने अचानक बुलाया घर, राज्यसभा चुनाव से पहले गेम शुरू!
Mar 12, 2026 | 06:50 PMईरानी द्वीपों पर हमला हुआ तो… फारस की खाड़ी में बहेगी खून की नदियां, तेहरान ने अमेरिका-इजरायल को दी धमकी
Mar 12, 2026 | 06:41 PMठाणे वालों के लिए खुशखबरी! रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स पेनल्टी पर 90% की भारी छूट, जानें क्या है डेडलाइन?
Mar 12, 2026 | 06:40 PM14 मार्च को दूल्हा बनेंगे कुलदीप यादव, पहाड़ों के बीच वंशिका संग शुरू करेंगे नई पारी, CM योगी को भेजा निमंत्रण
Mar 12, 2026 | 06:40 PMइलियास शेख के विवादित वीडियो पर बवाल: चेंबूर में आग्री-कोली समाज का हंगामा, युवक से मंगवाई माफी
Mar 12, 2026 | 06:31 PMफारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- शादी समारोह में फायरिंग…
Mar 12, 2026 | 06:30 PMLPG संकट की चर्चाओं के बीच तेजी से बढ़ी इंडक्शन चूल्हे की डिमांड, खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 3 जरूरी बातें
Mar 12, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM












