RTMNU VC: नागपुर विश्वविद्यालय को मिली पहली महिला कुलपति, 2 साल बाद बड़ी नियुक्ति, रचा इतिहास

Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University: नागपुर विश्वविद्यालय को पहली महिला कुलपति मिलीं। डॉ. मनाली क्षीरसागर की 2 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद उपकुलपति पद पर नियुक्ति की गई।
Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University: नागपुर विश्वविद्यालय को पहली महिला कुलपति मिलीं। डॉ. मनाली क्षीरसागर की 2 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद उपकुलपति पद पर नियुक्ति की गई।
डॉ. मनाली क्षीरसागर की नियुक्ति (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur University: नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के उपकुलपति पद पर यशवंतराव चव्हाण अभियांत्रिकी महाविद्यालय (वाईसीसीई) की तकनीकी डायरेक्टर व सलाहकार डॉ. मनाली मकरंद क्षीरसागर की नियुक्ति की गई। इस संबंध में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को उनके नाम की घोषणा की।

नागपुर विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी महिला को उपकुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय में पिछले करीब 2 वर्षों से उपकुलपति का पद खाली था। अब तक प्रभारी अधिकारियों के भरोसे कार्यभार चलाया जा रहा था। पिछले दिनों पद के लिए 26 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इनमें से 5 दावेदारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।

उपकुलपति के नाम की घोषणा

इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व प्र-उपकुलपति डॉ. सुभाष कोंडावार भी शामिल थे। सभी दावेदारों का रविवार को साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद सोमवार को डॉ. मनाली क्षीरसागर के नाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही एक स्वतंत्र आदेश द्वारा राज्यपाल ने डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय अकोला के पूर्व संशोधन संचालक डॉ. विलास खर्चे की राहुरी स्थित महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति पद पर भी नियुक्ति की घोषणा की।

उपकुलपति की नियुक्ति अगले 5 वर्षों के लिए होगी या आयु के 65 वर्ष तक रहेगी। वाईसीसीई में तकनीकी संचालक पद पर कार्यरत डॉ. मनाली क्षीरसागर ने संगणक विज्ञान विषय में पीएच।डी। की है। उन्होंने राजीव गांधी अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर भी सेवा दी है। उनके मार्गदर्शन में अब तक 15 विद्यार्थियों ने पीएच. डी. प्राप्त की है। क्षीरसागर की नियुक्ति से प्रभारियों के भरोसे चल रहे विश्वविद्यालय को नियमित मुखिया मिल गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com