- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Shaheed Gowari Flyover Heavy Vehicle Violation Nagpur News
शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर भारी वाहनों का आतंक, बैरिकेड फिर चकनाचूर! शीतकालीन सत्र से पहले सुरक्षा फेल
Nagpur City News: नागपुर के शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर हैवी व्हीकल्स की नो-एंट्री उल्लंघन से बार-बार हादसे हो रहे हैं। बैरिकेड कई बार उड़ाए। प्रशासन की लापरवाही से सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर के शहीद गोवारी फ्लाईओवर के बैरिकेड टूटे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Shahid Gowari Flyover Accident: नागपुर शहर के दिल में स्थित शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर वर्षों से भारी ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस फ्लाईओवर पर हैवी व्हीकल्स के प्रवेश पर स्पष्ट रूप से रोक है, बावजूद सरेआम भारी वाहन इस पुल से गुजरने को बेताब रहते है।
2 दिन पहले हाईट बैरिकेड लगाए गए थे और रात में 2.30 से 3 बजे किसी वाहन ने इसे उड़ा दिया। इससे पहले भी कई बार इस प्रकार की घटनाएं हो चुकीं है लेकिन प्रशासन ने कोई सबक नहीं ली और पुन: हादसा हो गया।
कुछ माह पहले प्रशासन ने इस पर बैरिकेड लगाए लेकिन ट्रकों के आवागमन ने इसकी अनदेखी कर दोनों छोर पर लगे बैरिकेड को उड़ा दिया जिसके बाद पुनः इस पुल पर से भरी वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक जारी हो गई। फिर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद करने के आदेश निकले लेकिन उसके बावजूद वाहनों का आना-जाना नियमित जारी रहा।
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार मनपा का 4,208 करोड़ का बजट पेश, आचोले में 400 बेड अस्पताल का प्रस्ताव
CBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने
महाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
मीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
8 दिसंबर से शीतकालीन सत्र
इसके बाद 8 दिसंबर से शहर में सरकार का शीतकालीन अधिवेशन शुरू हो रहा है। प्रशासन ने ब्रिज के दोनों छोर पर स्पीडब्रेकर लगा दिए। 3 दिन पहले आनन फानन में पुनः ब्रिज पर बैरिकेड लगवा दिए। लेकिन बीती रात किसी अज्ञात ट्रक ने पुनः स्पीड पर कंट्रोल नहीं रखते हुए इस बैरिकेड को उड़ा दिया।
कैसे हुआ हादसा
बैरिकेड की हालत देखकर लग रहा है कि किसी ट्रक ने इसके बहुत ज्यादा स्पीड से टक्कर मारी है तभी इतना भारी भरकम लोहे का बैरिकेड पूरी तरह मुड़ गया है। इससे यह भी ज्ञात होता है कि रात में शहर के बीच से गुजरते वाहन ब्रिज पर लगे बोर्ड भी नहीं पढ़ते है और पूरी स्पीड से शहर से निकलते हैं। ज्ञात हो एक दिन पहले ही रात में रिजर्व बैंक चौक पर एक ट्रक वाले ने मोटर साइकिल को उड़ा दिया था जिसमें 2 मासूम बच्चों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें:- Nagpur AQI: मुंबई के बाद नागपुर की भी हवा हुई खराब, बॉम्बे हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
हल्के वाहनों के लिए है शहीद गोवारी फ्लाईओवर
शहीद गोवारी फ्लाईओवर मूल रूप से हल्के और मध्यम वाहनों के लिए तैयार किया गया था। तकनीकी मानकों और इंजीनियरिंग विश्लेषण के अनुसार यह पुल भारी ट्रक, कंटेनर और मालवाहक गाड़ियों का भार सहन करने के लिए उपयुक्त नहीं है, फिर भी दिन-रात इस पर ट्रक और भारी वाहन दौड़ते नजर आते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि पहले यहां पुलिस भी तैनात रहती थी और लिमिट बार भी लगे थे लेकिन कुछ साल पहले वो किसी हैवी वहां की टक्कर से टूट गए। उसके बाद बने हैं नहीं। लगता है प्रशासन जानबूझकर इस मामले को नजरअंदाज कर रहा है। न तो ट्रैफिक पुलिस की कोई गश्त दिखाई देती है। स्थानीय नागरिकों और यातायात की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए उसी तरह नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
Shaheed gowari flyover heavy vehicle violation nagpur news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वसई-विरार मनपा का 4,208 करोड़ का बजट पेश, आचोले में 400 बेड अस्पताल का प्रस्ताव
Mar 10, 2026 | 12:10 PMइंदौर एयरपोर्ट पर भीषण गर्मी से रनवे की सतह पिघली, फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
Mar 10, 2026 | 12:06 PMCBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने
Mar 10, 2026 | 12:02 PMथिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमहाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM










