-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Municipal Elections Sec Double Voters Verification Guidelines
Maharashtra: 10 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची, वाघमारे ने हर आपत्ति का समयबद्ध निपटारा मांगा
- Written By: अपूर्वा नायक
SEC ने नगर निगम चुनावों से पहले दोहरे मतदाताओं की सख्त जांच का निर्देश दिया है। 10 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी, जबकि आयोग ने सभी आपत्तियों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया है।

महाराष्ट्र चुनाव आयोग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: अटकलें लगाई जा रही थी कि राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) आगामी महानगरपालिकाओं के चुनाव की तिथि जल्द घोषित कर सकता है लेकिन राज्य में हुए मौजूदा चुनाव में किरकिरी होने के बाद चुनाव आयोग ने फिलहाल चुनाव की घोषणा टाल दी है।
आगामी महानगरपालिका चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने गुरुवार को सभी महानगरपालिका आयुक्तों को मतदाता सूचियों में दर्ज संभावित दोहरे मतदाताओं की कड़ाई से जांच करने के निर्देश दिए, उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन से पूर्व हर आपत्ति और सुझाव का समयबद्ध निपटारा किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में वाघमारे ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूचियों में आपत्तियों और सुझाव दाखिल करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर 2025 को पूर्ण हुई। अब 10 दिसंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जानी है, जिसके पहले सभी प्राप्त आपत्तियों पर उचित निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि वार्डवार मतदाता सूची तैयार करते समय यदि किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है, तो शिकायत की प्रतीक्षा किए बिना त्वरित सुधार किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
उद्धव गुट ने पेपर लीक कानून में की फांसी के सजा के प्रवधान की मांग, आनंद दुबे ने सरकार को घेरा
मुंबई में 20 घंटे पानी की आपूर्ति प्रभावित, पांजरापुर पंपिंग स्टेशन पर मरम्मत के चलते 15% कटौती
मतदाताओं की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित करें
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि संभावित दोहरे मतदाताओं की पहचान के लिए आयोग ने पहले ही निर्देश जारी किए हैं, ऐसे मतदाताओं के नाम के सामने दो सितारे (*) चिन्हित किए गए है। महानगरपालिकाओं को निर्देश दिया गया है कि वे दोहरे मतदाताओं की सूची अपने सूचना फलक और वेबसाइट पर प्रकाशित करें। साथ ही इन मतदाताओं से यह जानकारी प्राप्त की जाए कि वे किस मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे, निर्धारित प्रपत्र में जानकारी जमा करने के बाद उन्हें केवल उसी केंद्र पर मतदान की अनुमति होगी।
ये भी पढ़ें :- BMC के अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी का तबादला, अविनाश ढाकणे ने संभाला पद
मतदान केंद्र पर शपथ पत्र भरवाया जाएगा
यदि कोई संभावित दोहरा मतदाता निर्धारित समय में अपनी प्रतिक्रिया नहीं देता और मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचता है, तो उससे यह शपथपत्र भरवाया जाएगा कि उसने किसी अन्य केंद्र पर मतदान नहीं किया है। पहचान की पुष्टि के बाद ही उसे मतदान की अनुमति दी जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरेश काकाणी ने स्पष्ट किया कि महानगरपालिका चुनावों में विधानसभा मतदाता सूचियों का ही आधार लिया जाता है और केवल वार्ड के आधार पर विभाजन किया जाता है। आयोग ने 1 जुलाई 2025 की अधिसूचित तारीख के अनुसार उपलब्ध सूचियों को उपयोग में लेने का निर्णय किया है।
Maharashtra municipal elections sec double voters verification guidelines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














