-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Roman Gofman Appointed Mossad Chief By Netanyahu No Intelligence Experience
नेतन्याहू ने चुना अपना नया सिपहसालार…बिना किसी अनुभव बनाया मोसाद चीफ, गाजा जंग निभाई थी ये भूमिका
- Written By: अक्षय साहू
Mossad New Chief: इजरायल ने मेजर जनरल रोमन गोफमैन को मोसाद का नया प्रमुख नियुक्त किया है। इंटेलिजेंस अनुभव न होने के बावजूद उन्हें नेतन्याहू की वफादारी और सैन्य क्षमता के आधार पर चुना गया।

नेतन्याहू ने रोमन गोफमैन को मोसाद का नया चीफ नियुक्त किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mosaad New Chief Roman Gofman: इजरायल की मशहूर खुफिया एजेंसी मोसाद को नया प्रमुख मिल गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने मिलिट्री सेक्रेटरी मेजर जनरल रोमन गोफमैन को मोसाद का अगला चीफ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इसलिए खास है क्योंकि मोसाद मुख्य रूप से विदेशों में गुप्त जासूसी अभियानों के लिए जिम्मेदार होती है, लेकिन गोफमैन का इंटेलिजेंस या स्पाई ऑपरेशन का कोई सीधा अनुभव नहीं है।
इजरायल के मीडिया में गोफमैन की नियुक्ति को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेतन्याहू ने मोसाद प्रमुख के लिए एजेंसी के दो अंदरूनी उम्मीदवारों को नजरअंदाज कर दिया, जिन्हें मौजूदा चीफ बार्निया ने सुझाव दिया था। गोफमैन मौजूदा मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया की जगह लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल जून 2026 में पूरा हो रहा है।
नेतन्याहू से वफादारी का ईनाम
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि गोफमैन एक बेहद काबिल अधिकारी हैं। युद्ध के कठिन समय में प्रधानमंत्री के मिलिट्री सेक्रेटरी के रूप में उनका प्रदर्शन उनकी पेशेवर क्षमता को साबित करता है। गोफमैन को दक्षिणपंथी धार्मिक यहूदी विचारों वाला माना जाता है। उन्होंने वेस्ट बैंक के एक धार्मिक स्कूल, एली येशिवा में पढ़ाई की, हालांकि वह धार्मिक यहूदियों की तरह यार्मुलके पहनने की परंपरा का पालन नहीं करते। बावजूद इसके, कुछ लोगों ने उनकी नियुक्ति की आलोचना की है।
सम्बंधित ख़बरें
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
रोमन गोफमैन का जन्म 1976 में बेलारूस में हुआ था। वे 14 साल की उम्र में इजरायल आ गए और बाद में 1995 में सेना में भर्ती हुए। उनका सैन्य करियर काफी लंबा रहा है। 7 अक्टूबर 2023 को, जब हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था, तब गोफमैन दक्षिणी इजरायल के शहर सेदरोत में तैनात थे। इस दौरान हमास से हुई भिड़ंत में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में, अप्रैल 2024 में, उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय के कैबिनेट में शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें: पुतिन का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, 23वें शिखर सम्मेलन में होंगे कई बड़े समझौते
पहले भी हुई ऐसी नियुक्ति
राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो, नेतन्याहू ने इससे पहले भी खुफिया एजेंसियों में बाहरी लोगों को जिम्मेदारी दी है। घरेलू सिक्योरिटी एजेंसी शिन बेट के लिए भी उन्होंने एजेंसी से बाहर के व्यक्ति डेविड जिनी को चुना था। हालांकि शिन बेट चीफ की नियुक्ति पर काफी विवाद हुआ था, लेकिन गोफमैन को लेकर वैसा राजनीतिक शोर नहीं देखने को मिला।
Roman gofman appointed mossad chief by netanyahu no intelligence experience
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMई-अटेंडेंस पर सरकार सख्त, 90% से कम उपस्थिति वाले शिक्षकों का वेतन जारी करने पर संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित
Jul 02, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














