Year Ender 2025: कोहली-रोहित से लेकर स्मिथ तक…2025 में इन दिग्गजों ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Cricketers Retired in 2025: 2025 क्रिकेट के लिए यादगार साल बना, जहां रिकॉर्ड टूटे और 23 दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास लेकर फैंस को भावुक कर दिया। भारत के 8 बड़े नाम भी इस सूची में शामिल हैं।
Year Ender 2025: कोहली-रोहित से लेकर स्मिथ तक…2025 में इन दिग्गजों ने क्रिकेट को कहा अलविदा
साल 2025 में संन्यास लेने वाले खिलाड़ी
Published on
Updated on

Cricketers who Retired In 2025: यह साल 2025 क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। जहां एक ओर मैदान पर नए-नए रिकॉर्ड बने और कई बड़े रिकॉर्ड टूटे, वहीं दूसरी ओर दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने खेल को अलविदा कहकर फैंस की आंखें नम कर दीं। किसी ने एक या दो फॉर्मेट को अलविदा कहा, तो कई दिग्गजों ने क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया।

गेंद और बल्ले की रोमांचक जंग के बीच यह साल सिर्फ उपलब्धियों के लिए नहीं, बल्कि उन सुपरस्टार्स के लिए भी खास बन गया, जिन्होंने सालों तक क्रिकेट की शोभा बढ़ाई और 2025 में अपने शानदार करियर पर विराम लगा दिया। साल 2025 क्रिकेट के लिए भावनाओं, यादों, रिकॉर्ड्स और विदाईयों से भरा साल रहा। एक ऐसा साल जिसे फैंस आने वाले कई वर्षों तक भूल नहीं पाएंगे।

भारत के 8 खिलाड़ियों ने क्रिकेट से लिया संन्यास

इस साल अब तक कुल 23 क्रिकेटर संन्यास की सूची में शामिल हो चुके हैं, जिनमें भारत के 8 बड़े नाम भी शामिल हैं। भारत की ओर से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों में वरुण एरोन, रिद्धिमान साहा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, पीयूष चावला, चेतेश्वर पुजारा, मोहित शर्मा और अमित मिश्रा शामिल हैं। पिछले साल टी20I से संन्यास लेने के बाद 2025 में भारतीय दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से भी विदाई लेकर पूरे क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया। वहीं कई और खिलाड़ियों ने इस खेल को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

इन खिलाड़ियों ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

वहीं इन खिलाड़ियों के अलावा कुछ और बड़े नामों में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, भारत के तेज गेंदबाज वरुण आरोन, मोहित शर्मा, अफगानिस्तान के शापूर जादरान, भारत के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा, चेतेश्वर पुजारा, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने, भारत के स्पिनर पीयूष चावला, स्पिनर अमित मिश्रा और वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल शामिल हैं। जिन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है। संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची यहां दी गई है।

2025 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी (अपडेटेड सूची)

क्रमांक खिलाड़ी का नाम देश फॉर्मेट जिससे संन्यास लिया
1 मार्टिन गप्टिल न्यूज़ीलैंड सभी फॉर्मेट्स
2 तमीम इकबाल बांग्लादेश सभी फॉर्मेट्स
3 वरुण एरोन भारत सभी फॉर्मेट्स
4 शापूर जदरान अफग़ानिस्तान सभी फॉर्मेट्स
5 रिद्धिमान साहा भारत सभी फॉर्मेट्स
6 दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका सभी फॉर्मेट्स
7 मार्कस स्टॉइनिस ऑस्ट्रेलिया वनडे (ODI)
8 मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश वनडे (ODI)
9 रोहित शर्मा भारत टेस्ट
10 विराट कोहली भारत टेस्ट
11 हेनरिक क्लासेन साउथ अफ्रीका सभी फॉर्मेट्स
12 पीयूष चावला भारत सभी फॉर्मेट्स
13 निकोलस पूरन वेस्ट इंडीज सभी फॉर्मेट्स
14 एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका टेस्ट
15 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया वनडे (ODI)
16 ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया वनडे (ODI)
17 आंद्रे रसेल वेस्ट इंडीज सभी फॉर्मेट्स + IPL
18 चेतेश्वर पुजारा भारत सभी फॉर्मेट्स
19 मोहित शर्मा भारत सभी फॉर्मेट्स
20 क्रिस वोक्स इंग्लैंड सभी फॉर्मेट्स
21 अमित मिश्रा भारत सभी फॉर्मेट्स
22 आसिफ अली पाकिस्तान सभी फॉर्मेट्स
23 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया टी20I

इन खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने इस साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर भारतीय क्रिकेट में एक भावुक मोड़ ला दिया। दोनों खिलाड़ियों ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक टेस्ट फॉर्मेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया की रीढ़ मजबूत की, लेकिन 2025 में उन्होंने अपने टेस्ट सफर का अंत तय कर दिया।

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य क्रिकेट महाशक्तियों में भी यह साल बड़े बदलावों का गवाह बना। श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने भी इसी साल टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। मैथ्यूज ने लंबे समय तक अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से श्रीलंकाई टीम के लिए मैच-विनिंग योगदान दिए और टेस्ट टीम का अहम स्तंभ बने रहे।

स्टोइनिस से स्मिथ तक, इस साल कई खिलाड़ियों ने लिया वनडे से संन्यास

इस साल कई क्रिकेटरों ने वनडे को अलविदा कह दिया है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ के साथ-साथ बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम भी शामिल हैं। साल में अभी चार महीने बाकी हैं, ऐसे में और भी क्रिकेटरों के संन्यास लेने की संभावना है, और इन अनुभवी खिलाड़ियों की कमी को पूरा करना एक कठिन चुनौती होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com