- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Policy Made No Issued Gr Officials Vidarbha Tourism Policy Cm Fadnavis Mous Stake
नीति बनी लेकिन GR का क्या? फडणवीस की कोशिशों को ‘चूना’ लगा रहे अधिकारी, दांव पर लगे कई MoU
Nagpur: निश्चित रूप से महाराष्ट्र प्रगतिशील राज्य है। योजनाएं बनती हैं, निवेश बढ़ता है लेकिन कुछ मामलों में यह प्रगति ‘धीमी’ पड़ जाती है। खासकर जिसमें ‘विदर्भ’ को ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद रहती है।
- Written By: प्रिया जैस

पेंच महाराष्ट्र (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: पर्यटन नीति के साथ भी कुछ ऐेसा ही हो रहा है। 11 जुलाई 2024 को पर्यटन नीति जारी की गई। नीति को प्रभावी बनाने के लिए कम से कम 7 अधिसूचनाएं (जीआर) जारी होना लाजमी था। एक वर्ष बाद भी ये जीआर अधिकारी नहीं निकाल पाए हैं। क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कई बार इन मुद्दों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष उठाया है और वस्तुस्थिति बताई है। बावजूद अधिकारी ‘कुंडली’ मारकर बैठे हुए हैं। विदर्भ विकास की बात आते ही अधिकारी सुस्त पड़ जाते हैं।
कागजातों को हर टेबल पर रोक दिया जाता है, ताकि विदर्भ को इसका लाभ न मिल सके। 2016 में यही हुआ था, पर्यटन नीति आ गई थी लेकिन जीआर जारी नहीं हुआ था और इसमें 10 वर्ष का समय बर्बाद हो गया। अब पुन: उसी तौर तरीके को अपनाया जा रहा है। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग मंत्रालय का चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुके हैं परंतु जीआर के रूप में उन्हें जवाब नहीं मिल रहा है, इसलिए क्षेत्र के लोग फिर एक बार उदासी की कगार पर पहुंचने लगे हैं।
7 जीआर हैं अहम
पॉलिसी को एक्टिव बनाने के लिए कम से कम 7 अधिसूचनाओं (जीआर) की जरूरत है लेकिन जीआर अब तक नहीं निकल पाए हैं। बाबूगिरी में फाइलें इधर से उधर भटक रही हैं। बाबुओं की इसी प्रवृत्ति के कारण विदर्भ पिछड़ता चला जा रहा है और मध्य प्रदेश बाजी मारता जा रहा है। 11 जुलाई को नीति लाने की फुर्सत तो मिली लेकिन इसे अमल में लाने के लिए कोई भी सरोकार नहीं दिखा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती और राहुरी में कड़ा मुकाबला, वोटिंग के आंकड़ों ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कनें, 4 मई को आएंगे नतीजें
CSMT पर टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, फेल-सेफ तकनीक ने बचाई सैकड़ों जानें
लाडकी बहिन योजना: 6457 महिलाओं से 11 करोड़ की वसूली, पर 22 करोड़ डकारने वाले पुरुषों पर मेहरबानी क्यों?
Mumbai Local Train: 15 डिब्बों की ट्रेन चलाने की तैयारी, टिटवाला-वासिंद के बीच आज रात मेगा ब्लॉक
मुख्यमंत्री ने ली सुध
जानकारों ने बताया कि नीति से जुड़े जीआर जारी नहीं होने संबंधी बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई है। मंगलवार को नागपुर दौरे के दौरान भी उनके समक्ष समस्या को उठाया गया। इसके बाद फडणवीस ने मुख्य सचिव से लेकर पर्यटन विभाग के सचिव तक से बात की और उन्हें जल्द से जल्द जीआर जारी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देशों को एक सप्ताह के अंदर अमल में लाने की हिदायत भी दी है।
पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि पॉलिसी को अमल में लाने के लिए कम से कम 7 जीआर की जरूरत है। इसमें राजस्व, बिजली, उद्योग, फायर, वाटर सप्लाई, अर्बन डेवलपमेंट विभाग से जीआर निकलना है लेकिन अब तक केवल राजस्व विभाग एक जीआर निकाल पाया है जो नीति के प्रभावी होने के लिए अपर्याप्त है।
ग्रामीण भागों के विकास में बाधा
जंगल, बाघ, जल-जमीन होने के बाद भी विदर्भ का ग्रामीण हिस्सा खुशहाल और संपन्न नहीं हो पा रहा है। पास में लगा मध्य प्रदेश का हिस्सा फलफूल रहा है, जबकि उससे लगे क्षेत्र में यहीं के लोग जाने से कतराते हैं। मध्य प्रदेश के पेंच में आज के दौर में लगभग 90 से अधिक आलीशान और शानदार रिसोर्ट्स हैं, जबकि पेंच महाराष्ट्र में बमुश्किल 10 भी नहीं है।
पेंच मध्य प्रदेश में 5,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था हो सकती है, जबकि पेंच महाराष्ट्र में 1,000 लोग भी नहीं ठहर सकते हैं। इसका मूल कारण यह है कि मध्य प्रदेश ने बेहतरीन नीति बनाई है। उद्योगों को साथ लिया और उनकी जरूरतों को समझते हुए विकास की रूपरेखा तैयार की जो खवासा में झलकता है लेकिन पेंच, ताडोबा, बोर, नागझिरा, करांडला में इसकी झलक देखने को नहीं मिलती है।
कई एमओयू दांव पर
सूत्रों का कहना है कि ताड़ोबा में लगभग 35 और महाराष्ट्र पेंच में 15 रिसोर्ट्स लगाने के लिए लोग इच्छुक हैं। कई लोगों ने एमओयू तक कर लिए हैं। अब वे नीति के पूर्ण रूप से लागू होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन विलंब पर विलंब हो रहा है और लोगों की सहन शक्ति खत्म हो रही है। यही कारण है कि कुछ एमओयू पर ग्रहण लगने की जानकारी भी सामने आने लगी है। अगर समय पर कदम नहीं उठाए गए तो एक के बाद एक प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ सकता है।
पोर्टफोलियो बदला, प्राथमिकता बदली
सूत्रों ने बताया कि पहले बीजेपी के पास पर्यटन मंत्रालय था, अब शिवसेना के पास आ गया है। शिवसेना की प्राथमिकता बदल गई है। मंत्री और मंत्रालय के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के बार-बार बोलने पर भी बातें नहीं सुनी जा रही हैं। राजनीति के चक्कर में जीआर फंस गया है।
यह भी पढ़ें – महायुति में आरक्षण की दरार! डिप्टी सीएम अजित पवार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, ऐसे खेला सेफ गेम
सभी जीआर के लिए की बात
नागपुर दौरे के दौरान जब सीएम को नीति की वास्तविकता के बारे में जानकारी दी गई तो वे गंभीर हुए और तल्काल फोन कर सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर जीआर जारी करने को कहा है। हमें उम्मीद है कि इस बार शहरी विकास, विद्युत विभाग से संबंधी अहम जीआर जारी हो जाएंगे। कई जीआर तो मंत्री सहित अधिकारियों के हस्ताक्षर के साथ तैयार भी हैं।
इन्हें केवल जारी करना शेष रह गया है। मुझे उम्मीद है कि गति पकड़ेगी। जीआर जारी करने के लिए संगठन तमाम प्रयास कर रहे हैं। फाइलें भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। खुशखबरी मिल जाए तो बात अलग होगी।
– संजय गुप्ता, एआईडी सदस्य
समय पर निकले जीआर तो महत्व
नीति बन जाती है लेकिन प्रभावी नहीं होती। इस विलंब का सीधा असर विकास पर पड़ता है। सरकार को एक बार गंभीरता से विचार करना होगा। यहीं के लोग हैं जो मजबूरी में मध्य प्रदेश में जाकर निवेश कर रहे हैं क्योंकि वहां की नीतियां अच्छी हैं। विदर्भ के गांव-गांव को आगे बढ़ाना है तो सरकार को तल्काल कदम उठाने होंगे और नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कराने होंगे। इसी में विदर्भ का भी भला है।
– चंद्रपाल चौकसे, पर्यटन मित्र
Policy made no issued gr officials vidarbha tourism policy cm fadnavis mous stake
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में Mumbai Indians के खिलाफ काली पट्टी पहनकर उतरे CSK के खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण?
Apr 23, 2026 | 08:21 PMपहले लैंप से किया वार, फिर अचेत हालत में दरिंदगी; IRS की बेटी की हत्या का खौफनाक सच आया सामन
Apr 23, 2026 | 08:17 PMबारामती और राहुरी में कड़ा मुकाबला, वोटिंग के आंकड़ों ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कनें, 4 मई को आएंगे नतीजें
Apr 23, 2026 | 08:12 PMआजादी के बाद से अब तक का…बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 91.40% से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Apr 23, 2026 | 08:12 PMCSMT पर टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, फेल-सेफ तकनीक ने बचाई सैकड़ों जानें
Apr 23, 2026 | 08:11 PMवानखेड़े में ‘थाला’ का इंतजार रह गया अधूरा! ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस पर बताया- क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी?
Apr 23, 2026 | 08:07 PMAC Safety Tips: AC ऑन करने से पहले ये बातें नोट कर लें, कंप्रेशर फटने का हो सकता है जानलेवा खतरा
Apr 23, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM












