-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Development Report Card Chandrashekhar Bawankule One Year Mahayuti Government
नागपुर जिले में महायुति सरकार का 1 साल, पालक मंत्री ने रखा लेखा-जोखा, बोले- विकास में कोई कमी नहीं
- Written By: प्रिया जैस
Chandrashekhar Bawankule: पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर शहर व ग्रामीण विकास का एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इसमें महिला सशक्तिकरण, न्यू नागपुर, जीरो वेस्ट लक्ष्य पर जोर दिया।

पालकमंत्री ने पेश किया लेखा जोखा (सौजन्य-नवभारत)
New Nagpur Project: महायुति सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। इस एक वर्ष में विविध विभागों के माध्यम से नागपुर शहर व जिले के ग्रामीण भागों में जो जनहित व विकास के कार्य हुए हैं और जो पाइपलाइन में हैं उनका लेखा-जोखा पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रखा।
बच्चों को कुपोषण से मुक्ति, महिला रोजगार व सक्षमीकरण से लेकर पांधन रास्ते और सीमेन्ट सड़कों के निर्माण, मालिकी हक का पट्टा वितरण, नंदग्राम योजना, वेस्ट डंपिंग, इंटिग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम से लेकर नये नागपुर के निर्माण का रोडमैप उन्होंने नियोजन भवन में आयोजित मीट द प्रेस में रखा। इस दौरान मनपा जिलाधिकारी विपिन इटनकर, मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, जिला परिषद सीईओ विनायक महामुनि और एनआईटी चेयरमैन संजय मीणा ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में बीते 1 वर्ष में किये गए कार्यों की जानकारी साझा की।
साथ ही चल रहे प्रकल्पों, भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी। बावनकुले ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से अधिक समय से नागपुर महानगर के भविष्य की जरूरतों को देखते हुए समय-समय पर जो विकास कार्य नियोजित किये गए, उसका लगातार फॉलोअप कर कार्य किया गया। इसके चलते ही नागपुर आज दुनिया के नक्शे में पहचाना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
मदर डेयरी भूमि प्रस्ताव पर अकोला मनपा में हंगामा, शिवसेना पार्षद सागर भारुका 15 दिन के लिए निलंबित
कुणबी प्रमाणपत्र रद्द होने पर भड़के मनोज जरांगे, फडणवीस, शिंदे और बावनकुले पर लगाया साजिश का आरोप
न्यू नागपुर : 560 हेक्टेयर जमीन संपादन की अनुमति
संजय मीणा ने बताया कि 692.06 हेक्टेयर में न्यू नागपुर का निर्माण प्रस्तावित है जिसमें से 560 हेक्टेयर जमीन के संपादन की अनुमति मिल गई है। प्राथमिक विकास के लिए 3500 करोड़ को मंजूरी मिली है। आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट के लिए 9 तहसीलों के 99 गांवों में लगभग 1697.18 हेक्टेयर जमीन संपादित की जाएगी। 13,748 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
न्यू नागपुर साकार करते समय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आउटर रिंग रोड में 4 बड़े ट्रांसपोर्ट प्लाजा का निर्माण होगा। विविध सरकारी विभागों के 2,833 हेक्टेयर जमीन की देखभाल के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनी बनाई जाएगी। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी तैयार किया जाएगा। वहीं पालक मंत्री बावनकुले ने बताया कि सिटी बस की तरह ही एनएमआरडीए एरिया में बस सुविधा शुरू की जाएगी।
मनपा के 20 किमी के रेंज के आगे ये बसें चलेंगी जिनकी कनेक्टिविटी सिटी बसों व मेट्रो से होगी। इस तरह एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित होगा। मनपा, एनआईटी की सीमा में लगभग 650 एसी इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विस्थापित सिंधी परिवारों को पट्टे
जिलाधिकारी इटनकर ने बताया कि नजूल की जमीन प्रकरणों के निपटारे के लिए ई-नजूल एप बनाया गया है जिससे दलाल पर नकेल लगी है। 3500 मामले अब तक निपटाए गए हैं। सरकार ने अभय योजना की अवधि 1 वर्ष तक बढ़ा दी। सारी नजूल जमीन फ्रीहोल्ड किये जा रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 1200 किमी पांधन रास्ते मंजूर किये गए हैं। इनकी नंबरिंग और ग्रेड बदलकर मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
पांधन रास्तों के निर्माण में फ्लाई ऐश का उपयोग भी किया जाएगा। जिले में 75,000 परिवारों का सर्वेक्षण पूरा किया है। सभी को घरकुल देना है। 30-35 हजार को पट्टा वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि नागपुर के मेकोसाबाग, जरीपटका, खामला में विस्थापित सिंधी परिवारों को पट्टे देने की प्रक्रिया भी पूरी हो रही है और सभी को जल्द ही फ्रीहोल्ड कर दिया जाएगा।
डीपीडीसी के 1200 करोड़ रुपयों में से 1000 करोड़ रुपये मिल गए हैं जिसमें से 60 फीसदी निधि शिक्षा, स्वास्थ, कुपोषण, महिला सक्षमीकरण पर खर्च किया जा रहा है। सुको के निर्णयानुसार जिले के लगभग 15,000 हेक्टेयर झुड़पी जंगल की जमीन मुक्त की जाएगी।
31 दिसंबर तक जीरो वेस्ट डंपिंग का टारगेट
मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी ने बताया कि वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए 31 दिसंबर तक का टारगेट रखा है। तब तक 100 प्रतिशत डंपिंग रोकने का प्रयास किया जाएगा। विविध विकास कार्य को गति देने के लिए सरकार से 315 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं जिससे पूर्व व उत्तर नागपुर की पानी की समस्या का निराकरण होगा। फुटपाथ सुधार, राक गार्डन, खेल के मैदान, उद्यान सौंदर्यीकरण, जिम आदि पर खर्च किया जाएगा। सड़कों को मवेशियों से मुक्त करने के लिए वाठोड़ा में नंदग्राम योजना जल्द ही कम्प्लीट होगा।
यह भी पढ़ें – नागपुर में डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, OPD-IPD बंद! फलटण केस पर न्याय की मांग, निकाला कैंडल मार्च
यहां 122 गोठे होंगे जिसमें लगभग 1500 मवेशियों के लिए जगह उपलब्ध होगी। अमृत योजना के तहत पोहरा व नाग नदी प्रकल्प का कार्य शुरू होगा जिसके लिए आचार संहिता लगने के पूर्व वर्कआर्डर जारी कर दिया जाएगा। सफाई कर्मियों के लिए नारी में आवास योजना के तहत 400 घरकुल के निर्माण सहित विविध जगहों पर लगभग 5,000 घरकुल साकार करने का कार्य प्रगति पर है। फायर विभाग को लगभग 90 मीटर ऊंचाई तक कार्य करने वाला हाइड्रोलिक अग्निशमन वाहन उपलब्ध किया जा रहा है।
1600 बचत गटों को 1-1 लाख रुपये
जिप सीईओ महामुनि ने बताया कि जिले में 1600 महिला बचत गटों को व्यवसाय के लिए 1-1 लाख रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका ब्याज नहीं लगेगा। महिला सक्षमीकरण, स्वास्थ्य, कुपोषण, पंचायत व शिक्षा के विकास पर जोर दिया जा रहा है। कोराडी में अगरबत्ती व हैंडलूम उद्योग का क्लस्टर साकार किया जा रहा है। 298 शालाओं में सैमसंग इंटरेक्शन पैनल लगाया गया है।
दुर्गम भागों में एआई की जानकारी के लिए दो बसों में एआई लैब तैयार कर रहे हैं जिसका टेंडर हो गया है। 103 लाइब्रेरी तैयार कर रहे हैं। 60 एआई आंगनवाड़ियां साकार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी इमारत निर्माण के लिए 11।25 लाख रुपये दिये जाते हैं जो कम पड़ते हैं। डीपीसी की सहायता से 40 अत्याधुनिक आंगनवाड़ी साकार की जा रही हैं।
Nagpur development report card chandrashekhar bawankule one year mahayuti government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














