- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Parshivni Accident Tractor Driver Crushed By Cement Mixer Palasavali Nagpur
काल बनकर आई सीमेंट गाड़ी! पारशिवनी में सो रहे ट्रैक्टर चालक को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही थमी सांसें
Parshivni Road Accident Nagpur: पारशिवनी के पालासावली में दर्दनाक हादसा! सो रहे ट्रैक्टर चालक पर चढ़ी सीमेंट गाड़ी, मौके पर मौत। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला।
- Written By: प्रिया जैस

पालासावली में दर्दनाक हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Cement Mixer Crushed Driver: पारशिवनी तहसील के अंतर्गत पालासावली परिसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सीमेंट रोड निर्माण कार्य के दौरान देर रात हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करंभाड वार्ड नंबर 1 निवासी ज्ञानेश्वर विनायक वांढरे (40) ने पारशिवनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका भतीजा कोमल गणपत वांढरे (30) नियोजन बिलटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था।
मौके पर हुई मौत
मंगलवार 24 मार्च की रात करीब 11.45 बजे भोजन करने के बाद कोमल वांढरे रोड के किनारे खड़ी अपनी गाड़ी के पास सो गया था। इसी दौरान मिलर हाड्रा सीमेंट वाहन (क्रमांक एमएच48/एवाई/2362) के चालक ने बिना आसपास देखे लापरवाहीपूर्वक वाहन पीछे लिया, जिससे गाड़ी का पहिया सो रहे कोमल वांढरे के ऊपर से गुजर गया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक समेत कई जिलों के प्याज किसानों को राहत देने की तैयारी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कानून पास, एसिड अटैक व ऑनलाइन उत्पीड़न पर सख्ती
मोदी भी तो आसाराम से मिले हैं…बच्चू कडू ने BJP पर दागे सवाल, बोले- उनको पता है कौन-सी CD कब चलाना है
संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
यह भी पढ़ें – अशोक खरात ने जयंत पाटिल को कराया ‘रक्तस्नान’, BJP नेता के दावे से गरमाई राजनीति, पूरा कनेक्शन आया सामने
इस भीषण हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक को ग्रामीण अस्पताल पारशिवनी लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज
इस मामले में पारशिवनी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संबंधित वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच पुलिस निरीक्षक राजेशकुमार थोरात के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल संदीप नागोसे द्वारा की जा रही है।
Parshivni accident tractor driver crushed by cement mixer palasavali nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Elvish Yadav Case: एल्विश यादव को मिली राहत, रजत दलाल बोले- भाई फ्री हो गया, सच सबको पता था
Mar 26, 2026 | 09:59 AMट्रंप को मिला था सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर! US का बड़ा दावा, खामेनेई की मौत से घुटनों पर आ गया था ईरान
Mar 26, 2026 | 09:52 AMअसम चुनाव: दिसपुर में होगा महासंग्राम! क्या प्रद्युत बोरदोलोई बचा पाएंगे BJP का किला, जानिए क्यों फंसेगा पेच?
Mar 26, 2026 | 09:45 AMनासिक समेत कई जिलों के प्याज किसानों को राहत देने की तैयारी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए निर्देश
Mar 26, 2026 | 09:37 AM‘वॉशिंगटन नहीं, दादर आओ’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोमन ईरानी का संदेश, हंसी-हंसी में कही बड़ी बात
Mar 26, 2026 | 09:28 AMखर्ग आइलैंड पर कब्जे की साजिश? 8 अरब देशों के एक साथ आने से भड़का ईरान, अब छिड़ेगी आर-पार की जंग!
Mar 26, 2026 | 09:24 AMमहाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कानून पास, एसिड अटैक व ऑनलाइन उत्पीड़न पर सख्ती
Mar 26, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM
हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM












