फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना..., गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' के एक दृश्य में गुरबानी के उच्चारण के दौरान अभिनेता आर. माधवन के हाथ में सिगरेट दिखाए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना नेता ने इस सीन पर आपत्ति जताई है।

Dhurandhar 2 Controversy R Madhavan: फिल्म 'धुरंधर 2' के एक दृश्य में गुरबानी के उच्चारण के दौरान अभिनेता आर. माधवन के हाथ में सिगरेट दिखाए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना नेता और 'सिख्स इन महाराष्ट्र' के अध्यक्ष गुरजोत सिंह कीर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सिख धर्म और दशम ग्रंथ का अपमान बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि माधवन पवित्र पंक्तियां पढ़ते समय हाथ में सिगरेट लिए हुए हैं, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मेकर और अभिनेता सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और इस सीन को नहीं हटाते, तो वे काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विवाद बढ़ता देख आर. माधवन ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कभी नहीं था। माधवन के अनुसार, फिल्म के निर्देशक आदित्य धार ने इस बात का विशेष ध्यान रखा था कि गुरबानी पढ़ने से पहले ही सिगरेट बुझा दी जाए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com