अशोक खरात ने जयंत पाटिल को कराया 'रक्तस्नान', BJP नेता के दावे से गरमाई राजनीति, पूरा कनेक्शन आया सामने

Nashik Sex Scandal Ashok Kharat: नासिक सेक्स स्कैंडल में गोपीचंद पडलकर का बड़ा दावा। जयंत पाटिल ने किया 'रक्तस्नान'! ढोंगी बाबा अशोक खरात के ईशान्येश्वर मंदिर में तांत्रिक क्रिया का आरोप।
BJP MLA Gopichand Padalkar makes sensational claims against Jayant Patil in Nashik Sex Scandal. Alleges 'blood bath' ritual by tantrik Ashok Kharat. SIT probe on.
गोपीचंद पडलकर और जयंत पाटिल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gopichand Padalkar Jayant Patil Allegation: ढोंगी बाबा अशोक खरात के नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि राकां शरद पवार गुट के सीनियर नेता जयंत पाटिल भी अपना राजनीतिक करिअर संवारने के लिए ढोंगी तांत्रिक की शरण में गए थे, जहां पाटिल की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए उन्हें रक्तस्नान कराया गया था।

पाटिल अपने बेटे को भी खरात के नासिक स्थित ईशान्येश्वर मंदिर ले गए थे। पडलकर ने सरकार से इस पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी पब्लिक प्रोग्राम में फोटो का कोई मतलब नहीं होता है लेकिन जब नेता अपनी उच्च महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तांत्रिक की शरण में जाते हैं तो यह तरीका खतरनाक और बेहद चौंकाने वाला है।

जयंत पाटिल पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी विधायक ने कहा कि पुलिस को शक है कि अशोक खरात ने नरबलि दी थी। ऐसे में जयंत पाटिल को किसके खून से नहलाया गया, यह सच सबके सामने आना चाहिए। पडलकर ने यह भी कहा कि पाटिल खुद को प्रोग्रेसिव लीडर कहते हैं। ऐसे में क्या उन्हें भगवान पर विश्वास नहीं है, जो वे अशोक खरात जैसे ढोंगी तांत्रिक के पास गए थे? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि नासिक पुलिस ने महिलाओं के यौन शोषण समेत कई मामलों को लेकर खरात को अरेस्ट किया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। फिलहाल खरात 29 मार्च तक पुलिस की कस्टडी में है।

ईश्वरपुर का सच लोगों को पता है

गोपीचंद पडलकर ने यह भी कहा कि ऐसी बात सामने आई है कि ढोंगी तांत्रिक गर्भवती महिलाओं को भी अपनी हवस का शिकार बनाता था। ऐसे में सवाल यह है कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के पीछे जयंत पाटिल की क्या भूमिका है? इसकी भी जांच होनी चाहिए, बीजेपी विधायक ने कहा कि ईश्वरपुर में हर कोई जानता है कि खरात जयंत पाटिल के लिए पूजा करते हैं। ऐसे में अब पाटिल का असली चेहरा लोगों के सामने आना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com