‘वॉशिंगटन नहीं, दादर आओ’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोमन ईरानी का संदेश, हंसी-हंसी में कही बड़ी बात

Boman Irani Video: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोमन ईरानी ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर डोनाल्ड ट्रंप को दादर आकर बातचीत करने का न्योता दिया। इस वीडियो में उन्होंने पारसी खाने के साथ शांति की बात कही।
boman irani viral video donald trump peace message dadar offer
बोमन ईरानी वीडियो (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Boman Irani On Donald Trump: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी ने अपने खास अंदाज में शांति का संदेश दिया है। बोमन ईरानी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गंभीर मुद्दे को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते नजर आ रहे हैं।

बोमन ईरानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बातचीत करना चाहते हैं। इस पर बोमन ईरानी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तीन 'ईरानी' बातचीत के लिए तैयार हैं स्मृति, अरुणा ईरानी और वह खुद। बोमन ईरानी की इस बात ने लोगों को हंसा भी दिया और सोचने पर भी मजबूर किया। वीडियो में आगे बोमन ईरानी ने कहा कि वह शांति के लिए बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन वह वॉशिंगटन नहीं जाना चाहते।

पारसी खाने से करेंगे मेहमाननवाजी

बोमन ईरानी ने सुझाव दिया कि डोनाल्ड ट्रंप को मुंबई के दादर इलाके में आकर बातचीत करनी चाहिए। बोमन ईरानी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है। बोमन ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि अगर ट्रंप भारत आते हैं, तो उनका स्वागत पारसी खाने से किया जाएगा। बोमन ईरानी ने मजाक में कहा कि उन्हें धनसाक और कस्टर्ड खिलाया जाएगा। इतना ही नहीं, बोमन ईरानी ने हंसते हुए यह भी कहा कि ट्रंप अपने साथ एक गैस सिलेंडर ले आएं, जिससे खाना बनाने में आसानी हो जाएगी।

फैंस और सितारों की प्रतिक्रियाएं

बोमन ईरानी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स और कई सेलेब्रिटीज ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। फैंस उनके ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं और इसे शांति का सबसे प्यारा संदेश बता रहे हैं। जहां एक ओर दुनिया गंभीर हालात से गुजर रही है, वहीं बोमन ईरानी ने अपने हल्के-फुल्के अंदाज से यह दिखाया कि ह्यूमर के जरिए भी बड़ा संदेश दिया जा सकता है। उनका यह वीडियो लोगों को मुस्कुराने के साथ-साथ शांति की अहमियत भी याद दिला रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com