-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- No Crematoriums In 11 Villages Development Of Parshivni Tehsil Proposal Forest Land
11 गांवों में नहीं हैं श्मशान घाट, कहां गया पारशिवनी तहसील का विकास? धूल खा रहा प्रस्ताव
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर जिले के पारशिवनी संभाग में भारत वर्ष आजादी की 79वीं वर्षगांठ मना रहा हैं तथा आजादी के 79 साल के बाद भी पारशिवनी तहसील के अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायतों के पास आज भी श्मशान घाट नहीं हैं।

राज्य मंत्री आशिष जायसवाल और सांसद श्यामकुमार बर्वे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Parshivani News: आजादी के 79 साल के बाद भी पारशिवनी तहसील के अंर्तगत आने वाली 8 ग्राम पंचायतों के पास आज भी श्मशान घाट नहीं हैं, जो कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधिओं के द्वारा तहसील में किए गए विकास की कहानी स्वत: बयां कर रही हैं। देश से विदेशी सत्ता का समापन होने के बाद 1951-52 में पहली लोकसभा चुनाव होने के बाद 1965 में रामटेक विधानसभा सकार हुई।
कुछ समय के बाद पारशिवनी तहसील का समावेश रामटेक विधानसभा में किया गया, क्योंकि इसके पूर्व पारशिवनी तहसील का समावेश सावनेर विधानसभा में हुआ करता था। जब पारशिवनी-सावनेर विधानसभा में थी, तब और आज पारशिवनी रामटेक विधानसभा में समाविष्ट हैं। दोनों जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में परिवर्तन तो हुआ हैं, जो कि भौतिक विकास की ओर इशारा करता है।
वन विभाग की भूमि पर श्मशान का प्रस्ताव
आजादी मिलने के 79 साल के बाद पारशिवनी तहसील की 8 ग्राम पंचायत में श्मशान घाट नहीं हैं, सुनने में अचंभा लगता हैं, परंतु वस्तविकता यही है। इन 8 ग्राम पंचायतों में सालई मोकासा, टेकाडी कान्हादेवी, माहुली, सावडी, पालासावली, नवेंगांव खैरी सहित ग्राम पंचायत चारगांव का समावेश हैं। इन 8 ग्राम पंचायतों के द्वारा श्मशान घाट को लेकर कई बार प्रस्ताव भी दिया गया, जिसमें सालई मोकासा के द्वारा वन विभाग की भूमि पर श्मशान बनाने का प्रस्ताव दिया हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुआ ट्रैफिक पुलिस का ‘No Helmet, No Entry in Office’ अभियान
ऑपरेशन टाइगर के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, बुलाई आपात बैठक; 2 बागी सांसदों की घर वापसी की चर्चा तेज
अब सिर्फ 48 मिनट में मुंबई से पुणे! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान- भारत खुद बनाएगा अगली बुलेट ट्रेन
ये गाली नहीं, महाराष्ट्र की भाषा है…; प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपशब्द कहने पर संजय राउत की सफाई, देखें VIDEO
इस क्रम में टेकाडी कान्हादेवी के द्वारा श्मशान घाट का जो प्रस्ताव दिया गया है, वह भूमि झुड़पी जंगल में समाविष्ट है। ग्रापं सुवरधरा के द्वारा सालेघाट, शिलादेवी, मकरधोकड़ा गांव में श्मशान घाट की भूमि नहीं होने की जानकारी सामने आई हैं। इन तीनों गांवों ने जिस भूमि में श्मशान घाट बनाने का प्रस्ताव दिया है, वह भूमि भी क्रमश:तालाब, संरक्षित वन एवं सरकारी वन की आरक्षित जगह बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें – Nagpur Monsoon: नागपुर में 2 दिन झमाझम बरसेंगे बादल, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
ग्राम पंचायत माहुली के अंर्तगत आने वाले कालापाठा गांव में भी श्मशान के लिए भूमि नहीं है। ग्राम पंचायत सावडी के अंर्तगत चिंचोली एवं महादुला गांव में श्मशान के लिए भूमि नहीं है। जबकि ग्रापं पंचायत पालासावली के कालभैरव गांव में एवं ग्रापं नवेंगांव खैरी सहित ग्राम पंचायत चारगांव के भिवगढ़ में आज तक श्मशान घाट के लिए भूमि नहीं मिल पाई हैं।
विभाग के टेबलों में धूल खाते प्रस्ताव
ग्राम पंचायतों के अंर्तगत जिन गांवों में श्मशान घाट नहीं हैं, ऐसे गांव को श्मशान के लिए भूमि की आवश्यकता को देखते हुए विविध विभागों को प्रस्ताव भेजे गए, परंतु आज भी श्मशान घाट के लिए भूमि आरक्षित करने के प्रस्ताव विभागों के टेबल पर धूल खा रही हैं।
सालई मोकासा के श्मशान भूमि का प्रस्ताव वनपरिक्षेत्र अधिकारी पारशिवनी, टेकाडी कान्हादेवी का प्रस्ताव वनपरिक्षेत्र अधिकारी नागलवाडी, सालेघाट गांव का प्रस्ताव तहसीलदार पारशिवनी, शिलादेवी, मकरधोकडा का प्रस्ताव वनविभाग पारशिवनी के टेबल में पड़े धूल खा रहा हैं। जबकि कालापाठा, चिंचोली का प्रस्ताव तहसीलदार पारशिवनी तथा कालभैरव गांव का प्रस्ताव वनविभाग पारशिवनी एवं नवेंगांव खैरी तथा भिवगढ़ का प्रस्ताव तहसीलदार पारशिवनी के टेबल पर पड़ा धूल खा रहा हैं।
प्रस्ताव बना धूल खाता दस्तावेज
वन विभाग एवं राजस्व विभाग के टेबल पर धूल खाते प्रस्ताव को लेकर क्या राज्यमंत्री एड. आशिष जायसवाल तथा सांसद श्यामकुमार बर्वे आने वाले समय में कोई सकारात्मक कदम उठाएंगे, या फिर यह श्मशान घाट को लेकर यह प्रस्ताव यूं ही टेबल-टेबल खेलते रहेंगे?
No crematoriums in 11 villages development of parshivni tehsil proposal forest land
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 में लौटेगा तुम ही हो बंधु का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने डांस से बढ़ाया उत्साह
Jun 17, 2026 | 09:45 PMअयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PMJahangir Khan: टीएमसी नेता की पत्नी ने रची थी ‘जेल ब्रेक’ की साजिश! फालता थाना घेराव मामले में FIR दर्ज
Jun 17, 2026 | 09:37 PMइंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PMछत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुआ ट्रैफिक पुलिस का ‘No Helmet, No Entry in Office’ अभियान
Jun 17, 2026 | 09:22 PMऐल्फा के लिए Alia Bhatt ने ली सबसे ज्यादा फीस, बॉबी देओल और शरवरी वाघ की कमाई को छोड़ा पीछे
Jun 17, 2026 | 09:19 PMअगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PMवीडियो गैलरी

नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM













