नागपुर के पेट्रोल पंपों गाड़ियों की लगी लंबी-लंबी कतारें, क्या खत्म हो गया स्टॉक? VIDEO में देखें पूरी सच्चाई

Nagpur Petrol Shortage: नागपुर में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्टॉक खत्म होने से कई पंप बंद हो गए हैं, जिससे शहर की सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

Petrol Pumps Closed In Nagpur: संतरा नगरी नागपुर में पिछले 24 घंटों से ईंधन की भारी किल्लत देखी जा रही है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं, जबकि दर्जनों पंपों ने 'स्टॉक खत्म' होने का बोर्ड लगाकर अपने गेट बंद कर दिए हैं। इस अचानक आई कमी ने शहरवासियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। नागपुर के प्रमुख इलाकों जैसे धंतोली, सदर, वर्धा रोड और वाठोड़ा में पेट्रोल पंपों के बाहर सड़कों पर गाड़ियों की कतारों की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। इस स्थिति को देखते हुए नवभारत ने पेट्रोल पंपों पर जाकर लोगों की प्रतिक्रिया ली। वीडियो में देखिए क्या कहना है नागपुरवासियों का।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com