Mumbai Railway Alert: मुंबई लोकल के लेडीज कोच में 'बुर्का' पहनकर घुसा दरिंदा, गंदी हरकत के बाद हुआ फरार

Mumbai Local Train Burqa Man Incident: मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर घुसे एक पुरुष ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। वह घाटकोपर में ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पुलिस जांच जारी।
Mumbai Local Train Burqa Man Incident
Mumbai Local Train Burqa Man Incident (फोटो क्रेडिट-X)
Updated on

Burqa Man Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में महिला सुरक्षा को लेकर एक और गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मध्य रेलवे (Central Railway) की एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में एक पुरुष बुर्का पहनकर घुस गया। आरोप है कि उसने कोच के भीतर महिला यात्रियों को अनुचित तरीके से छूने और उनके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला यात्रियों की सतर्कता के कारण उसकी पहचान उजागर हुई, लेकिन वह घाटकोपर स्टेशन पर शातिराना तरीके से भागने में सफल रहा।

इस घटना ने रेलवे पुलिस और सुरक्षा तंत्र के दावों की एक बार फिर पोल खोल दी है, खासकर तब जब हाल ही में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कई मामले सामने आए हैं।

महिला यात्रियों ने पकड़ी 'बुर्के' के पीछे की सच्चाई

यह घटना उस समय हुई जब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही एक स्लो लोकल ट्रेन घाटकोपर स्टेशन के करीब पहुँच रही थी। महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर बैठे एक व्यक्ति की शारीरिक बनावट और संदिग्ध गतिविधियों को देखकर डिब्बे में मौजूद महिलाओं को शक हुआ। जब महिलाओं ने उससे पूछताछ शुरू की और शोर मचाया, तो आरोपी घबरा गया। कुछ महिला यात्रियों ने साहस दिखाते हुए इस पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें आरोपी की घबराहट साफ देखी जा सकती है।

चलती ट्रेन से छलांग और 'कर्जत फास्ट' से फरार

जैसे ही ट्रेन घाटकोपर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही थी, आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अपनी जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। वह ट्रैक पार कर तुरंत दूसरी दिशा में जा रही 'कर्जत फास्ट' ट्रेन में चढ़ गया। महिलाओं ने तुरंत शोर मचाकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों को सूचित किया, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता, आरोपी फरार हो चुका था। इसके बाद रेलवे पुलिस ने मुलुंड और ठाणे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

चेन स्नैचिंग गिरोह से जुड़े होने का संदेह

घटना के बाद घाटकोपर आरपीएफ (RPF) ने रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत मामला दर्ज किया है। कुर्ला जीआरपी (GRP) के वरिष्ठ अधिकारी संभाजी यादव ने बताया कि इस मामले में एक नया एंगल भी सामने आ रहा है। पिछले महीने ही अम्बिवली रेलवे स्टेशन पर बुर्का पहनकर आए एक अपराधी ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को संदेह है कि यह वही व्यक्ति हो सकता है जो बुर्के का इस्तेमाल या तो महिलाओं को प्रताड़ित करने के लिए या फिर चोरी की वारदातों के लिए कर रहा है। पुलिस अब घाटकोपर और अम्बिवली के सीसीटीवी फुटेज का मिलान कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com