
मुंबई वंदे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Vande Metro AC: मुंबई की उपनगरीय रेल व्यवस्था के सबसे बड़े आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट में अब रफ्तार साफ नजर आने लगी है। मुंबई रेल विकास कॉरपोरेशन (एमआरवीसी) ने वंदे मेट्रो एसी लोकल ट्रेनों के लिए प्रस्तावित निविदा प्रक्रिया में अब तक दो प्री-बिड मीटिंग पूरी कर ली है।
अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना तय समय सारिणी के अनुसार आगे बढ़ रही है और सभी तकनीकी व कमर्शियल पॉइंट पर स्पष्टता लाई जा चुकी है। यह प्रोजेक्ट एमयूटीपी फेज-III और III-A के तहत लागू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मुंबई के लिए पूरी तरह नई पीढ़ी की वंदे मेट्रो एसी लोकल तैयार होंगी।
निविदा में ट्रेनसेट की आपूर्ति के साथ-साथ 35 वर्षों की लाइफ-टाइम मेंटेनेंस व्यवस्था भी शामिल है, जिससे ट्रेनों की विश्वसनीयता और उपलब्धता लंबे समय तक बनी रहेगी।
नई लोकल ट्रेनों को मुंबई की भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। वॉक-थ्रू कोच, बेहतर स्पेस लेआउट और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को ऑनबोर्ड वाई-फाई जैसी डिजिटल सुविधा भी मिलेगी।
इससे रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को काम और कनेक्टिविटी दोनों में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि प्री-बिड बैठकों में उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी रही और अधिकांश सवालों का समाधान कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें :- आवारा कुत्तों की समस्या पर बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट निर्देश के बाद मनपा को 1.43 हेक्टेयर भूमि मंजूर
इसी कारण बोली प्रक्रिया में देरी की कोई संभावना नहीं दिख रही। योजना के अनुसार, पहला प्रोटोटाइप ट्रेनसेट 2।5 वर्ष के भीतर तैयार होगा, जिसके बाद बड़े पैमाने पर आपूर्ति शुरू की जाएगी।






