-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Stands With Sonam Wangchuk Demands Immediate Release Protest Tomorrow
सोनम वांगचुक के साथ खड़ा हुआ नागपुर, तत्काल रिहा करने की मांग, कल धरना आंदोलन का ऐलान
- Written By: प्रिया जैस
Protest in Nagpur: लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर सोनम वांगचुक के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए है। इस पर रोक लगाने के लिए सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया जिससे देश भर में आक्रोश बढ़ा।

सोनम वांगचुक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sonam Wanchuk: पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को तत्काल और बिना शर्त रिहा करने और लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से संविधान चौक पर धरना आंदोलन होने की जानकारी ‘हम भारत के लोग’ बैनर तले विभिन्न संगठनों की ओर से पत्र परिषद में दी गयी।
रविवार को वांगचुक के समर्थन में रवि भवन में पत्र परिषद का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब उन्होंने 24 सितंबर, 2025 को लेह में अपने भूख हड़ताल को इस आधार पर समाप्त कर दिया था कि आंदोलन ने हिंसक स्वरूप ले लिया है।
लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर वांगचुक उपोषण कर रहे थे। पत्र परिषद में प्रकाश दार्शनिक, सुधांशु मोहोड, सुनील सारिपुत्त, शंकर ढेंगरे, नरेश वाहाने, मिलिंद पखाले, भूपेश थुलकर, अरूण गाडे, प्रकाश कुम्भे, राजन वाघमारे उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
आतंकियों की तरह बर्ताव
पत्र परिषद में कहा गया कि वांगचुक को आतंकियों पर लगाए जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के समय उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं और उन्हें बाद में फोन करके सूचित किया गया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनकी लोकेशन या उनके ऊपर लगे आरोपों पर भी कोई जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़ें – अक्टूबर महीने से 35 से 95 पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी बिजली, सभी ग्राहकों पर बढ़ेगा बोझ
उन्हें जोधपुर जेल (राजस्थान) ले जाया गया है। संगठनों ने जोर देकर कहा कि सोनम वांगचुक द्वारा उठाई गईं मांगें उनकी अपनी नहीं थीं। ये मांगें 2019 में जम्मू-कश्मीर के यूनियन टेरिटरी में विभाजन के समय देश के गृह मंत्रालय द्वारा लद्दाख की जनता को दिए गए आश्वासन पर आधारित थीं।
Nagpur stands with sonam wangchuk demands immediate release protest tomorrow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














