अखिलेश यादव का जन्मदिन और 'श्रीकृष्ण' अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो

Akhilesh Yadav Birthday: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर वाराणसी में एक नया राजनीतिक पोस्टर चर्चा का केंद्र बन गया। पोस्टर में अखिलेश को भगवान कृष्ण के रूप में दर्शाया गया है।

Akhilesh Yadav Birthday Poster: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर वाराणसी में एक नया राजनीतिक पोस्टर चर्चा का केंद्र बन गया। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण के स्वरूप में दर्शाया गया है। उनके हाथ में संविधान है, जबकि पोस्टर के जरिए उन्हें सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों की आवाज के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। सपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन के अवसर पर हवन-पूजन कर अखिलेश यादव की दीर्घायु और वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी की कामना की। इस दौरान केक काटकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन का उत्सव भी मनाया गया। नवभारत की इस विशेष रिपोर्ट में देखिए पूरी कहानी...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com