Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू

Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल को बुधवार के दिन जोरदार झटका लगा है। बुधवार को कमाई के मामले में ये फिल्म फिसल गई है।
Cocktail 2 Box Office Collection
कॉकटेल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ: सोशल मीडिया )
Updated on

Cocktail 2 Box Office Collection Day 13: कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना स्टाटर रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म कॉकटेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। 19 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म के बुधवार को कमाई के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है।

शुरुआती दिनों में दर्शकों के दिलों पर छायी इस फिल्म का क्रेज अब धीरे-धीरे नीचे उतरते हुए देखा जा रहा है। जहां एक ओर शुरुआत में इस फिल्म की कमाई देखकर लग रहा था कि ये बहुत आगे जाएगी, तो वही बुधवार को सामने आए कलेक्शन ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। अब फिल्म के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना असंभव सा लग रहा है।

कमाई के मामले में पिछड़ी कॉकटेल

ओपनिंग वीकेंड में जहां इस फिल्म की कमाई ने मेकर्स को खुश किया था, वहीं बुधवार को हुए कलेक्शन से निराशा हाथ लगी है। शनिवार को कॉकटेल 2 ने 4.25 करोड़ रुपये और रविवार को छलांग लगाते हुए 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल किया है। लेकिन सोमवार आते ही फिल्म की रफ्तार में अचानक से गिरावट आयी है। सोमवार को इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.75 करोड़ ही रहा है। साथ ही मंगलवार को ये 1.85 करोड़ रहा था।

बुधवार को लगा जोरदार झटका

हालांकि फिल्म को असली झटका बुधवार के दिन लगा है। बुधवार के दिन फिल्म की कमाई औंधे मुंह गिरकर सिर्फ 1.40 करोड़ ही रह गई है। धमाकेदार शुरुआत के बाद भी फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 88.15 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है। 2 हफ्ते पहले रिलीज होने के बाद भी फिल्म के लिए 100 करोड़ की कमाई कर पाना असंभव नजर आ रहा है।

किस सब्जेक्ट पर आधारित है कॉकटेल?

ये फिल्म एक मॉर्डन रिलेशनशिप ड्रामा और लव ट्रायंगल पर आधारित है। कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर कुणाल के कैरेक्टर में, रश्मिका दीया के कैरेक्टर में और कृति सेनन एली के कैरेक्टर में नजर आए हैं। इस फिल्म की कहानी में कंफ्यूशन, ड्रामा और कई इमोशनल ट्विस्ट भी देखने के लिए मिलते हैं। स्टार कास्ट के टॉप क्लास परफॉर्मेंस के बाद भी फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पायी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com