- Hindi News »
- India »
- Sonam Wangchuk Message From Jodhpur Jail Demands Judicial Probe Ladakh Violence
कैद में जरूर मगर इरादे अब भी आजाद! जेल की सलाखों से वांगचुक की हुंकार; गांधीगीरी से जारी रहेगी लड़ाई
Sonam Wangchuk ने जोधपुर जेल से कहा कि एपेक्स बॉडी जो भी कदम Ladakh के हित में उठाएगी, मैं उनके साथ हूं। उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए पत्र लिखा और बताया है कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा

सोनम वांगचुक (फोटो- सोशल मीडिया)
Sonam Wangchuk Message From Jail: राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद प्रख्यात जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने राष्ट्र के नाम एक संदेश भेजा है। अपने भाई और वकील के माध्यम से भेजे इस पत्र में उन्होंने देशवासियों को अपनी सलामती का भरोसा दिलाया है और लद्दाख के हक की लड़ाई को शांतिपूर्ण व गांधीवादी तरीके से जारी रखने का संकल्प दोहराया है। उनका यह संदेश उस वक्त आया है जब उनकी रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक अहम सुनवाई होनी है।
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 24 सितंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद सोनम वांगचुक को NSA के तहत हिरासत में ले लिया गया था। अपने संदेश में वांगचुक ने हिंसा की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक जांच के आदेश नहीं दिए जाते, वह जेल में रहने के लिए तैयार हैं।
न्याय मिलने तक जेल में रहने को तैयार
शनिवार को जोधपुर जेल में अपने भाई त्सेतन दोर्जे और वकील मुस्तफा हाजी से मुलाकात के बाद वांगचुक का यह पत्र सामने आया। उन्होंने लिखा, ‘मैं शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हूं। आप सभी की चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।’ उन्होंने हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों व हिरासत में लिए गए अन्य लोगों के लिए प्रार्थना की। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता वांगचुक ने लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा, ‘लद्दाख के हित में एपेक्स बॉडी जो भी कदम उठाएगी, मैं पूरे दिल से उनके साथ हूं।’
सम्बंधित ख़बरें
NTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मृत बेटी से बेहतर है तलाकशुदा बेटी… ट्विशा केस में सुनवाई के दौरान बोले तुषार मेहता, CJI ने किसे दी नसीहत?
नवभारत विशेष: क्रीमी लेयर, तकनीकी अस्पष्टता से संकट; आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
कॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो उठी CBI जांच की मांग
यह भी पढ़ें: केजरीवाल नहीं, पंजाब का यह अरबपति उद्योगपति जाएगा राज्यसभा, AAP ने चला बड़ा दांव
सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में लद्दाख के दोनों प्रमुख संगठनों, लेह एपेक्स बॉडी और केडीए ने 6 अक्टूबर को गृह मंत्रालय के साथ होने वाली वार्ता से हटने का फैसला किया है। उनकी मांग है कि पहले हिंसा की न्यायिक जांच हो और वांगचुक समेत सभी बंदियों को बिना शर्त रिहा किया जाए। वहीं, यह लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई है। सोमवार को न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगी। सीनियर वकील विवेक तन्खा के माध्यम से दायर इस याचिका में NSA के तहत हिरासत को चुनौती देते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई है।
Sonam wangchuk message from jodhpur jail demands judicial probe ladakh violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














