FIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा

FIFA World Cup 2026 Mexico Victory: FIFA वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई। मैक्सिको सिटी में मैच के बाद जश्न के दौरान दम घुटने से 3 फुटबॉल फैंस की मौत हो गई।
fifa world cup mexico fans death
मैक्सिकों की जीत के बाद जश्न का माहौल (सौजन्य-IANS)
Updated on

Mexico City FIFA Fans Death: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको की जीत के बाद एक दुखद घटना सामने आई। मैच के बाद जश्न के दौरान तीन फैंस की मौत हो गई। इक्वाडोर पर सह-मेजबान मेक्सिको ने 2-0 से जीत दर्ज करते हुए 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई, लेकिन खुशी और जश्न का माहौल कुछ देर बाद गम में बदल गया। जश्न के दौरान मेक्सिको की राजधानी के डाउनटाउन इलाके में दम घुटने से तीन फैंस की मौत हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को इस घटना की पूरी जांच की। जांच के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शहर के मशहूर 'एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस' स्मारक के पास सड़कों पर दो महिलाएं और एक पुरुष अचेत अवस्था में पाए गए। यहां मंगलवार देर रात हजारों लोग राउंड ऑफ 32 मैच में मेक्सिको की जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे।

मृतकों की हुई पहचान

'एबीसीन्यूजडॉटकॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको सिटी के स्वास्थ्य सचिवालय ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मृतकों की पुष्टी की। पोस्ट में बताया गया कि जिन लोगों की मौत हुई, उनकी उम्र 48, 44 और 19 साल थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अधिकारियों ने अभी तक मौतों के हालात के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

हजारों फैंस की भीड़ हुई इक्ट्ठा

मैक्सिको की जीता का जश्न मनाने को लिए हजारों की तादात में फैंस अपने घरों से बाहर निकले और जश्न मनाया।

https://twitter.com/UTDKarra/status/2072208463090847870

मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि तीन लोगों के बेहोश होने की खबर मिलने के बाद इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मेयर ने की अपील

मेयर ने पोस्ट के जरिए बताया, "मेक्सिको सिटी की इमरजेंसी टीमों ने 'पासेओ डे ला रिफॉर्मा' के पास अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों के बेहोश होने की खबर पर तुरंत कार्रवाई की गई। सभी मेडिकल प्रोटोकॉल लागू किए गए। हालांकि, दुख की बात है कि उनकी जान चली गई।" इसी के साथ क्लारा ब्रुगाडा ने लोगों से जिम्मेदारी, सावधानी और संवेदनशीलता के साथ जश्न मनाने की अपील भी की।

रिपोर्ट के अनुसार, मैच खत्म होने के तुरंत बाद मेक्सिको सिटी जीत के जश्न में डूब गया था। मंगलवार की रात राजधानी के इंडिपेंडेंस मॉन्यूमेंट के आसपास आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमगा उठा। हजारों मैक्सिकन फैंस राजधानी के मुख्य चौक जोकालो से चापुल्टेपेक पार्क तक फैले लगभग 5 किलोमीटर लंबे पासेओ दे ला रिफोर्मा मार्ग पर उमड़ पड़े और जीत का जोरदार जश्न मनाया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com