-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Smart City Scheme 7 Projects Are Still Incomplete Financial Burden On Nmc
सिमट गई स्मार्ट सिटी योजना…7 प्रोजेक्ट अब भी अधूरे, NMC पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
- Written By: आकाश मसने
Nagpur City News: स्मार्ट सिटी योजना के बंद हो जाने से नागपुर महानगर पालिका पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रह है। इसके 47 में से 7 प्रोजेक्ट अब भी अधूरे हैं। इनका भार पर एनएमसी पर पड़ रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: साेशल मीडिया)
Nagpur Smart City Scheme: देशभर में 100 स्मार्ट सिटी बनाने की योजना में नागपुर सिटी को भी शामिल किया गया। लंबे समय तक इसके तहत कुछ कार्यों के टेंडर भी जारी किए गए। यहां तक कि कई बार इसे समय विस्तार दिया गया किंतु अब केंद्र सरकार ने निर्णय लेकर स्मार्ट सिटी योजना ही बंद कर दी। केंद्र सरकार की ओर से भले ही योजना बंद करने की घोषणा की गई हो किंतु इसके तहत चल रहे कार्य का आर्थिक बोझ मनपा पर पड़ने जा रहा है। यही कारण है कि मनपा पर अब वित्तीय समस्या से दो-चार होने की नौबत है।
बताया जाता है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पिछले साल 31 दिसंबर से मनपा को हस्तांतरित हो गया। इस प्रोजेक्ट में 47 में से 7 प्रोजेक्ट अधूरे हैं। इन 7 प्रोजेक्ट का भार अब मनपा के कंधों पर आ गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पूर्व नागपुर के पारडी, भरतवाड़ा और पुनापुर इलाकों में 1,730 एकड़ जमीन पर कई प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए गए थे।
केंद्र से मिले मात्र 741 करोड़
नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को स्मार्ट सिटी योजना के लिए केंद्र सरकार से 741.63 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से 2 योजनाएं शामिल हैं। पहली योजना में 524 करोड़ रुपये की स्मार्ट एंड सेफ सिटी योजना शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
इसमें सीसीटीवी निगरानी, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और ट्रैफिक निगरानी प्रणाली सहित 17 स्मार्ट समाधान शामिल हैं। दूसरी योजना में 741.62 करोड़ रुपये की लागत से पारडी, भांडेवाड़ी, भरतवाड़ा, पूनापुर में 1,743 एकड़ भूमि का पुनर्विकास शामिल था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्मार्ट एंड सेफ सिटी के लिए राज्य सरकार से 400 करोड़ रुपये प्रदान करके इस योजना को बढ़ावा दिया, जबकि केंद्रीय स्मार्ट सिटीज फंड से 124 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
जारी हैं 7 में से 6 योजनाएं
7 अधूरी योजनाओं में से 6 प्रगति पर हैं। इनमें से अधिकांश सड़क निर्माण कार्य हैं। नागपुर सुधार प्रन्यास द्वारा भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने से इनकार करने के कारण पुनर्वास रुका हुआ है। पूरी हो चुकीं 39 योजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। स्मार्ट सॉल्यूशंस घटक के तहत शहर में 3,698 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इन योजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मनपा ने केलट्रॉन को 5 साल की अवधि के लिए सीसीटीवी कैमरों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए मनपा कंपनी को सालाना 25 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। इसके अलावा, रोबोटिक ड्रेनेज स्वच्छता प्रणाली पर निर्णय अभी लंबित है। इस प्रणाली के रखरखाव और मरम्मत के लिए 7 साल का अनुबंध भी प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ से हाहाकार, मुंबई-नांदेड़ में मची तबाही, मराठवाड़ा में 7 की मौत
धूल खा रहे 65 स्मार्ट कियोस्क
बताया जाता है कि नागरिकों को एक ही स्थान पर मनपा, राज्य और केंद्र सरकार की सेवाएं प्रदान करने के लिए 2018 में लगाए गए 65 स्मार्ट कियोस्क, प्रमुख विभागों से जुड़े न होने के कारण धूल खा रहे हैं।
स्मार्ट सिटी कंपनी यह सुनिश्चित करने में विफल रही है कि ये कियोस्क नागरिकों के लिए उपयोगी बने रहेंगे और करदाताओं के पैसे से लगाए गए कियोस्क कई जगहों पर बंद भी हो चुके हैं। इन सभी योजनाओं के हस्तांतरण के बाद मनपा के सामने स्मार्ट सिटी में मूलभूत ढांचे को बनाए रखने की एक बड़ी चुनौती होगी।
Nagpur smart city scheme 7 projects are still incomplete financial burden on nmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMCG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














