वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाई धूम, पूर्व BCA अध्यक्ष ने की जमकर तारीफ...तो नीतीश कुमार ने कर दी 50 लाख की बारिश

बिहार सरकार ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। अंडर-19 विश्व कप 2026 में उनके धमाकेदार प्रदर्शन ने राज्य क्रिकेट का नाम रोशन किया।
Vaibhav Suryavanshi Honoured by Bihar Government
वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
Published on
Updated on

Vaibhav Suryavanshi: बिहार क्रिकेट का नाम अब धीरे-धीरे पूरे देश में गुंजने लगा है। वैभव सूर्यवंशी ने बिहार क्रिकेट को अलग ऊंचाईयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब वैभव सूर्यवंशी और बिहार की चर्चा देश के साथ विदेश में भी हो रहा है। आज के दिन बिहार क्रिकेट के एक सुनहरा मौका आया, जब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया और उन्हें 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

यह सम्मान वैभव के अंडर-19 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव ने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

पूर्व बीसीए अध्यक्ष ने क्या कहा?

पूर्व बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने वैभव की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, “यह सम्मान केवल वैभव की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका समर्पण और अनुशासन आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनेगा।”

BCA अध्यक्ष ने क्या कहा?

बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि यह बिहार क्रिकेट परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा, “वैभव ने साबित किया कि बिहार के खिलाड़ी अगर सही मार्गदर्शन और मौके पाएं तो राष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता दिखा सकते हैं।” बीसीए सचिव ज़िआउल अरफीन ने भी इस पहल को सराहा और कहा कि यह सम्मान पूरे बिहार क्रिकेट परिवार के लिए गर्व का पल है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली थी रिकॉर्डतोड़ पारी

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। मात्र 55 गेंदों में शतक, और 80 गेंदों पर 175 रन। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए, जो अंडर-19 फाइनल का नया रिकॉर्ड बन गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के 12 छक्कों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा यह सम्मान न सिर्फ वैभव के करियर के लिए, बल्कि बिहार क्रिकेट के लिए भी एक प्रेरक क्षण है। यह कदम युवा खिलाड़ियों को उत्साहित करेगा और राज्य में खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश देगा। वैभव के कारण बिहार में क्रिकेट फिर से जीवित हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com