-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mns Smeared Soot On Trust Officer Allegations Of Corruption
MNS: प्रन्यास अधिकारी पर मनसे ने पोती कालिख, भ्रष्टाचार के लगाए कई आरोप
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर सुधार प्रन्यास की पूर्व इकाई के अधिकारी सुरेश चव्हाण को उस समय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं का आक्रोश झेलना पड़ा जब भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए वे उन पर कालिख पोतने पहुंच गए।

प्रन्यास अधिकारी पर पोती कालिख (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: प्रन्यास अधिकारी को कालिख पोतने की खबर से प्रन्यास के न केवल मुख्यालय बल्कि जोनल कार्यालयों में भी हड़कंप मच गया।मनसे का मानना है कि पार्टी नेता संदीप देशपांडे और राजू उंबरकर के नेतृत्व में 13 सितंबर 2023 को प्रन्यास पर मोर्चा निकाला गया था जहां तत्कालीन सभापति मनोज सूर्यवंशी को ज्ञापन दिया गया।
स्थापत्य अभियांत्रिकी सहायक सुरेश चव्हाण को पूर्व नागपुर के विभागीय कार्यालय में गत 10 वर्षों से रखा गया था। इन 10 वर्षों में कभी भी तबादला नहीं होने के कारण उन्होंने कई मामलों में अनियमिमताएं कीं। मनसे द्वारा बताया गया कि प्रन्यास की मालिकी के चिखली (देव) के खसरा नंबर 83,84/1 भूखंड पर अनधिकृत रूप से अतिक्रमण कर बैठे लोगों को प्लॉट आवंटन का लालच देकर लाखों रुपए की वसूली चव्हाण ने की।
विकास कार्यों के बनाए फर्जी बिल
सरकार द्वारा आवंटित विकास निधि अंतर्गत मध्य नागपुर के भानखेड़ा में सीमेंट रोड का निर्माण किए बिना ही और मनपा द्वारा किए विकास की कामों को प्रन्यास के काम बताकर फर्जी बिल तैयार किए। ठेकेदारों से साठगांठ कर सरकार के साथ धोखाधड़ी की। इसी तरह से कलमना के खसरा क्रमांक 23, 28/1क के प्लॉट नंबर 19,20,21,22,23 और 24 के प्लॉटधारकों से 12 लाख रुपए वसूल कर झूठे आरएल और निर्माण की फर्जी मंजूरी भी प्रदान की।
सम्बंधित ख़बरें
कचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
जमा की करोड़ों की चल-अचल सम्पत्ति
मनसे द्वारा बताया गया कि भांडेवाड़ी में प्रन्यास की ओर से T.No.03 दि.12-2-2022 इस विकास कार्य में भारी अनियमितता की गई। काम किए बिना ही फर्जी बिल तैयार कर अधिकारियों को झूठी जानकारी देकर ठेकेदारों और स्वयं का आर्थिक लाभ कराया। जिस ठेकेदार को आर्थिक लाभ दिया गया उससे पत्नी की बहन के नाम नारा में खसरा क्रमांक 148/2 के भूखंड क्रमांक 118 और 119 प्राप्त किया।
आलम यह है कि चव्हाण ने प्रन्यास में नौकरी के कुछ ही वर्षों में करोड़ों की चल और अचल सम्पत्ति जमा की। चिखली स्थित प्रन्यास की मालिकी के औद्योगिक उपयोग वाले भूखंडधारकों को फर्जी नोटिस जारी कर लाखों रुपए वसूल किए। तत्कालीन सभापति को इन सबूतों का कच्चा-चिट्ठा सौंपा गया था।
यह भी पढे़ं – मोबाइल में Rummy और किसानों पर टिप्पणी…माणिकराव कोकाटे से छिना कृषि मंत्रालय
सीएम कार्यालय के आदेश की भी अनदेखी
मनसे नेताओं ने कहा कि इसी मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपा गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश प्रन्यास को दिया किंतु अधिकारियों ने सीएम कार्यालय के आदेश की भी अनदेखी कर दी।
इसके विपरीत इस भ्रष्ट अधिकारी ने कुछ राजनीतिक लोगों तथा प्रन्यास के अधिकारियों की मदद से भ्रष्टाचार करने के लिए पुन: विभागीय कार्यालय (पूर्व) में तबादला करा लिया। इसके खिलाफ 18 जुलाई 2025 को ज्ञापन दिया गया किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे अब इस भ्रष्ट अधिकारी को कालिख पोते जाने की जानकारी मनसे के उमेश उत्खेडे ने दी।
Mns smeared soot on trust officer allegations of corruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Jul 02, 2026 | 01:38 PMकौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













