रिश्ता टूटा पर प्यार नहीं...हार्दिक ने नताशा और अगस्त्य को दिया 4 करोड़ का सरप्राइज, गिफ्ट में दी आलीशान गाड़ी

Hardik Pandya News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच हार्दिक पंड्या ने एक्स वाइफ नताशा और बेटे अगस्त्य को लग्जरी एसयूवी गिफ्ट की। अलग होने के बावजूद दोनों बेटे की को पेरेंटिंग मिलकर कर रहे हैं।
Hardik gave Natasha and Agastya a surprise worth Rs 4 crore, gifting them a luxurious car
हार्दिक ने नताशा और अगस्त्य को दिया 4 करोड़ का सरप्राइज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hardik Pandya gift 4 crore car Natasha Stankovic: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अक्सर अपने खेल के साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों उनका नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है और वर्ल्ड कप के दौरान माहिका को टीम इंडिया के साथ देखा गया। हालांकि निजी जीवन में बदलाव के बावजूद हार्दिक अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

एक्स वाइफ और बेटे के लिए खास तोहफा

हाल ही में हार्दिक पंड्या ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पंड्या को एक लग्जरी एसयूवी गिफ्ट की है। उन्होंने ब्लैक कलर की लैंड रोवर डिफेंडर कार खरीदी, जिसकी कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार लेने के लिए नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ शोरूम पहुंचीं, जहां की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

कंपनी ने की पुष्टि

कार गिफ्ट किए जाने की पुष्टि खुद वाहन निर्माता कंपनी ने की है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि यह गाड़ी हार्दिक पंड्या ने खरीदी है और इसे अगस्त्य पंड्या तथा नताशा स्टेनकोविक को प्रेजेंट किया गया है। यह कदम दिखाता है कि अलग होने के बाद भी हार्दिक अपने बेटे के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

को-पेरेंटिंग की मिसाल

भले ही हार्दिक और नताशा अब साथ नहीं हैं, लेकिन दोनों अपने बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। जिस तरह से वे को पेरेंटिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वह कई लोगों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। निजी मतभेदों के बावजूद बेटे के भविष्य को प्राथमिकता देना उनकी परिपक्वता दर्शाता है।

शादी से अलगाव तक का सफर

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2020 में शादी की थी। उसी साल 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बावजूद बेटे के प्रति दोनों का स्नेह और जिम्मेदारी पहले की तरह बरकरार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com