- Hindi News »
- West Bengal »
- Aiyar Shocking Remarks On Mamata Banerjee Congress Row
कांग्रेस मुझे निकालने की तैयारी में है… मणिशंकर अय्यर का छलका दर्द, ममता बनर्जी को बताया असली कांग्रेस
Congress News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अपने बयानों के चलते फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कोलकाता में आज आरोप लगाया कि पार्टी उन्हें बाहर निकालने की तैयारी कर रही है।
- Written By: रंजन कुमार

मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी।
Mani Shankar Aiyar News : अपने बेबाक और अक्सर पार्टी की लाइन से हटकर दिए जाने वाले बयानों के लिए मशहूर वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके किसी विवादित शब्द की नहीं, बल्कि उनके उस डर की है, जो उन्हें अपनी ही पार्टी के भीतर महसूस हो रहा है। कोलकाता में एक बातचीत के दौरान अय्यर ने सनसनीखेज दावा किया कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर चुके हैं।
मणिशंकर अय्यर ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं तो खुद को कांग्रेसी समझता हूं, लेकिन केसी वेणुगोपाल की बातों से ऐसा संकेत मिलता है कि या तो मुझे निकालने का फैसला हो चुका है या प्रक्रिया जारी है। अय्यर ने यह भी जोड़ा कि हालांकि उन्हें अब तक कोई आधिकारिक निष्कासन पत्र नहीं मिला है, लेकिन व्यवहारिक तौर पर ऐसा लगता है, जैसे कांग्रेस से उनका अब कोई लेना-देना नहीं रह गया है।
पूरी कांग्रेस तो दीदी के पास
अय्यर ने केवल अपने भविष्य पर ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि आज की तारीख में पश्चिम बंगाल की असली कांग्रेस तो ममता दीदी के पास ही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अधीर रंजन चौधरी जैसे कुछ नेताओं को छोड़ दें तो बंगाल के लगभग सभी कांग्रेसी ममता जी के साथ जा चुके हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी ममता बनर्जी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे भाजपा को ऐसा मुंहतोड़ जवाब देंगी कि उनका चेहरा दिखाने लायक नहीं रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
BJP को बंगाल में 50 सीट भी नहीं मिलेगी: अभिषेक बनर्जी का क्लीन स्वीप का दावा, ऑब्जर्वर्स पर लगाए गंभीर आरोप
भवानीपुर में धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, दूसरे चरण की वोटिंग के बीच सियासी बवाल! देखें VIDEO
क्या साल 2011 वाला उलटफेर दोहराएगी बंगाल की जनता? दीदी का आखिरी लिटमस टेस्ट आज
15 साल बाद फिर ‘ब्रांड दीदी’ की अग्निपरीक्षा! बंगाल में इस बार भी होगा खेला या किले में सेंध लगाएगी BJP?
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेसियों के ममता के सपोर्ट में होने के सवाल पर कहा कहा, “तकरीबन सभी है और कुछ अधीर रंजन चौधरी जैसे छुट गए हैं। उन्हें छोड़कर तो पूरी पार्टी उस तरफ चली गई है। मैं खुद ममता दी का पहला नेशनल सेक्रेटरी था… pic.twitter.com/BWZysZThZI — IANS Hindi (@IANSKhabar) February 22, 2026
टीएमसी के राइट हैंड से कांग्रेस के बागी तक का सफर
मणिशंकर अय्यर ने एक दिलचस्प वाकया साझा करते हुए बताया कि वे दिसंबर 1997 में टीएमसी में शामिल हुए थे और महज तीन हफ्तों के लिए ममता बनर्जी के नेशनल सेक्रेटरी और उनके दाहिने हाथ थे। लेकिन जल्द ही उन्हें अहसास हुआ कि टीएमसी मूलतः बंगालियों की पार्टी है और एक गैर-बंगाली होने के नाते वहां उनका भविष्य सीमित है, इसलिए वे वापस कांग्रेस में लौट आए।
यह भी पढ़ें : ‘विदेश मंत्री बनने का ख्वाब देख रहे शशि थरूर, पवन खेड़ा बस कठपुतली…’, कांग्रेस नेताओं पर बरसे मणिशंकर अय्यर
क्या हैं राजनीतिक मायने?
मणिशंकर अय्यर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इंडिया गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे और नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है। अय्यर का ममता बनर्जी के प्रति यह प्रेम कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व (खासकर अधीर रंजन गुट) के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है। इतिहास गवाह है कि अय्यर के नीच आदमी या चायवाला’ जैसे बयानों ने चुनाव के वक्त कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया है, शायद यही वजह है कि अब पार्टी आलाकमान उनसे दूरी बनाने की कोशिश में है।
Aiyar shocking remarks on mamata banerjee congress row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Iran Peace Deal: समझौते पर फंसा पेच, ईरान ने प्रस्ताव के लिए मांगा समय, ट्रंप का कड़ा रुख
Apr 29, 2026 | 12:04 PMनागपुर यूनिवर्सिटी के टाइमटेबल पर विवाद, एक ही तारीख पर कई परीक्षाएं, विद्यार्थियों के सामने संकट
Apr 29, 2026 | 12:02 PMBJP कार्यकर्ता रमेश रेड्डी हत्याकांड से दहला पुणे का देहू रोड, मावल और थॉमस कॉलोनी से दो संदिग्ध पकड़े गए
Apr 29, 2026 | 11:58 AMएग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या होता है अंतर, चुनाव रिजल्ट से कैसे होते हैं इतने अलग? जानें पूरी बात
Apr 29, 2026 | 11:57 AMShaina NC का तीखा प्रहार, ममता बनर्जी को टाटा-बाय-बाय कहने का समय आ गया है, उद्धव सेना और AAP पर भी बोला हम
Apr 29, 2026 | 11:54 AMसंतोष देशमुख हत्याकांड के बाद मस्साजोग उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, सहानुभूति भी नहीं दिला पाई पत्नी को जीत
Apr 29, 2026 | 11:51 AMTrump King Controversy: क्या ट्रंप खुद को मान बैठे ‘किंग’? अमेरिकी लोकतंत्र पर सवाल और व्हाइट हाउस का रुख
Apr 29, 2026 | 11:49 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














