- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Shiv Sena Ubt Infighting Nitin Tiwari Vs Kishor Kumeria Ward 28
अपनों ने ही घेरी मशाल! नागपुर में किशोर कुमेरिया और नितिन तिवारी के बीच आर-पार की लड़ाई
Nagpur Shiv Sena UBT: नागपुर शिवसेना (UBT) के प्रभाग 28 में शहर प्रमुख और जिला प्रमुख आमने-सामने। मशाल की रोशनी में अपनों से ही जंग। 'मातोश्री' तक पहुंची कलह की गूंज।
- Written By: प्रिया जैस

महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Election: मराठी मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के भीतर नागपुर में विवाद चरम पर पहुंच गया है। स्थिति यह है कि पार्टी के 2 बड़े पदाधिकारी एक जिला प्रमुख और दूसरा शहर प्रमुख एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने आ गए हैं। नागपुर में पहली बार ऐसा नजारा दिख रहा है जहां पार्टी के ही 2 उम्मीदवार एक दूसरे के खिलाफ अलग-अलग प्रचार कर रहे हैं।
प्रभाग क्रमांक 28 बना जंग का मैदान
यह पूरा विवाद पूर्व और दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित प्रभाग क्रमांक 28 में चल रहा है। इस प्रभाग ने पिछले 2 दशकों से नागपुर में शिवसेना की पहचान बनाए रखी है लेकिन अब यहां ‘नूरा कुश्ती’ जारी है। शहर प्रमुख नितिन तिवारी ने आरोप लगाया है कि जिला प्रमुख और 2 दशक से पार्षद रहे किशोर कुमेरिया ने ओबीसी वर्ग की बजाय आखिरी समय में सामान्य वर्ग से उम्मीदवारी दाखिल की।
इसके विरोध में तिवारी ने भी कुमेरिया के खिलाफ उसी वार्ड से ताल ठोक दी है। दूसरी ओर किशोर कुमेरिया का आरोप है कि नितिन तिवारी को शिंदे गुट के नेता दुष्यंत चतुर्वेदी और मुंबई से विधायक वरुण सरदेसाई का समर्थन प्राप्त है जिस कारण वे यह विद्रोह कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
यह भी पढ़ें – नागपुर बीजेपी में भूचाल! डेहनकर-अग्रवाल समेत 32 नेताओं को तिवारी ने पार्टी से किया बाहर, देखें लिस्ट
पार्टी की चिंता बढ़ी
पार्टी के भीतर इस कलह से संपर्क प्रमुख सतीश हरडे भी काफी व्यथित बताए जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी प्रभाग की पूर्व पार्षद मंगला गवरे, कुमेरिया की बजाय तिवारी के साथ ‘मशाल’ लेकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। ठाकरे गुट को इस प्रभाग से 2 सीटों पर जीत की पूरी उम्मीद थी।
इसके अलावा पार्टी को प्रभाग क्रमांक 7, 34, 24 और 20 में भी अपनी जीत का भरोसा है लेकिन प्रभाग 28 के इस झगड़े ने पार्टी आलाकमान (मातोश्री) तक चिंता बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि आपसी खींचतान के बीच मतदाता किसे चुनते हैं। पार्टी की सीटें बढ़ेंगी या यह कलह शून्य की ओर ले जाएगी।
Nagpur shiv sena ubt infighting nitin tiwari vs kishor kumeria ward 28
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
May 20, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












