- Hindi News »
- World »
- Paktia Dand Patan Afghanistan Pakistan Border Troops Clash News Report
कम नहीं हो रहा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनाव, दोनों सेनाओं में हुई फिर गोलीबारी, पक्तिया प्रांत में झड़प
Pak-Afghan Conflict: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर दंड पाटन इलाके में फिर से भारी गोलीबारी हुई। रविवार के हवाई हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गईं।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सेना के बीच सीमा पर झड़प (सोर्स- सोशल मीडिया)
Afghanistan-Pakistan Border Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बुधवार को दोनों तरफ से सीमा पर फायरिंग हुई, जो देर शाम तक जारी रही। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के दंड पाटन जिले में तालिबान बलों और पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा कर्मियों के बीच भिड़ंत हुई। इससे पहले मंगलवार को भी दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई थी।
रविवार को पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। आफगान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार दोपहर दंड पाटन के मकबल इलाके में झड़प शुरू हुई। यह जिला अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट खोरासान डायरी ने भी इस क्षेत्र में तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के जवानों के बीच भारी गोलीबारी की खबर दी है।
मंगलवार को भी हुई थी मुठभेड़
मंगलवार को भी सीमा (डूरंड लाइन) पर अफगान बलों और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प हुई थी। अफगान पक्ष का कहना था कि पाकिस्तानी सेना की ओर से पहले फायरिंग की गई, जिसके जवाब में उनकी सेना ने कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे… नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया अपना ‘भाई’
पीएम मोदी को नेसेट का सर्वोच्च सम्मान… भारत-इजरायल रणनीतिक संबंधों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय
इजरायली संसद ‘नेसेट’ में पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन… भारत-इजरायल दोस्ती के नए युग की शुरुआत
स्टेट ऑफ द यूनियन में हंगामा… इल्हान उमर ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा- ‘आपने अमेरिकियों को मारा’
Sources in eastern Afghanistan say fighting has broken out between Taliban forces and Pakistani border troops in the Dand Patan district of Paktia province. According to local sources, the clashes began on Wednesday afternoon (25 February) in the Maqbal area of Dand Patan, a… pic.twitter.com/oZdrBJKNJj — KabulNow (@KabulNow) February 25, 2026
यह घटना अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के सीमावर्ती इलाके में हुई थी। कुछ समय तक चली गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों के बीच हालात शांत हो गए थे। नंगरहार के सूचना निदेशक जबीहुल्लाह नूरानी ने संघर्ष रुकने की पुष्टि की थी। हालांकि, बुधवार को एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया।
पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद से तनाव
रविवार तड़के पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के भीतर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि हमले रिहायशी इलाकों में किए गए और आम नागरिक प्रभावित हुए। पाकिस्तान के हवाई हमले में कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की खबर थी।
यह भी पढ़ें: इजरायली संसद दहाड़े PM मोदी…आतंक पर किया सीधा प्रहार, ‘नेसेट’ में बताया अपने जन्मदिन और इजरायल का कनेक्शन
पाकिस्तानी सेना ने पिछले साल अक्टूबर में भी टीटीपी के खिलाफ कार्रवाई का दावा करते हुए अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे। उस समय अफगानिस्तान ने सीमा पर जवाबी कदम उठाए थे, जिससे हालात युद्ध जैसे बन गए थे। बाद में अरब देशों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम कराया गया था।
Paktia dand patan afghanistan pakistan border troops clash news report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर किडनी रैकेट पर सियासत तेज, पद्मश्री डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
Feb 26, 2026 | 08:40 AMइजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे… नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया अपना ‘भाई’
Feb 26, 2026 | 08:39 AMसंभाजीनगर पैठण नहर हादसा: कार गिरने के मामले में तीनों शव बरामद, मददगार युवक की भी मौत की आशंका
Feb 26, 2026 | 08:32 AMअंबरनाथ में 8 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर बुलडोजर, मेडिकल कॉलेज के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Feb 26, 2026 | 08:25 AMआज का मौसम: दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा; जानें पहाड़ों से मैदानों तक का हाल
Feb 26, 2026 | 08:24 AMपीएम मोदी को नेसेट का सर्वोच्च सम्मान… भारत-इजरायल रणनीतिक संबंधों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय
Feb 26, 2026 | 08:17 AMस्मार्ट मीटर से सख्ती, बिजली बिल बकाया तो तुरंत कटेगी सप्लाई, संभाजीनगर में ऑटो डिस्कनेक्शन शुरू
Feb 26, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM












