-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc 15th Finance Commission 270 Crore Fund Stuck
नागपुर NMC फंड: 270 करोड़ रुपये अटके, क्या रुक जाएंगे शहर के विकास कार्य? जानें क्यों खाली है खजाना
- Written By: प्रिया जैस
NMC Financial Crisis: नागपुर मनपा पर वित्तीय संकट! नियमों की अनदेखी के कारण 15वें वित्त आयोग का ₹270 करोड़ का फंड अटका। ई-बस और सड़कों के काम अधर में।

नागपुर मनपा (फाइल फोटो)
NMC 15th Finance Commission Fund: नागपुर महानगरपालिका को 15वें वित्त आयोग के अनुदान प्राप्त करने में बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण मनपा का 270 करोड़ रुपये से अधिक का फंड अटक गया है। यह स्थिति मुख्य रूप से अनिवार्य आवश्यकताओं का पालन न करने और मार्च 2022 से निर्वाचित निकाय की अनुपस्थिति के कारण उत्पन्न हुई थी।
मनपा के आम चुनाव होने के बाद तथा राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के पास ही वित्त विभाग आने के बाद यह निधि तुरंत मिलने की आशा जताई गई थी। यहां तक कि इसमें से लगभग 82 करोड़ के अनुदान को हरी झंडी मिलने की भी घोषणा की गई थी किंतु अब तक मनपा के खाते में निधि की एक कौड़ी भी नहीं आने की जानकारी अधिकारियों ने उजागर की।
फंड की वर्तमान स्थिति और लंबित राशियां
सूत्रों के अनुसार, नागपुर शहर में हवा की गुणवत्ता और स्वच्छता में सुधार के लिए शुरुआत में लगभग 600 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे लेकिन इसमें से केवल आंशिक निधि ही जारी की गई है। हाल के वर्षों के लिए लगभग 270 करोड़ रुपये अभी भी रुके हुए हैं। इस लंबित राशि में वायु गुणवत्ता के लिए 111.10 करोड़ रुपये और जल एवं स्वच्छता के लिए 158.83 करोड़ रुपये शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन
छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा
नए कार्यों का प्रस्ताव अनुदान मिलने की संभावना के बीच मनपा ने भविष्य के लिए कुछ नए कार्यों का प्रस्ताव भी तैयार किया है जिनमें नई सड़कों का निर्माण, ट्रैफिक जंक्शन का विकास और वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रणालियों का विस्तार शामिल है। मनपा को हर साल औसतन 37 करोड़ रुपये का अनुदान मिलता है जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलती है।
NMC फंड रुकने का मुख्य कारण
15वें वित्त आयोग के फंड तक पहुंचने के लिए महानगरपालिकाओं को कुछ अनिवार्य शर्तों को पूरा करना होता है जिनमें एक निर्वाचित निकाय का होना और संपत्ति कर में 15% की वार्षिक वृद्धि लागू करना आवश्यक है। चूंकि मार्च 2022 से आम सभा भंग थी और कोई निर्वाचित निकाय नहीं था, इसलिए वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए इन शर्तों को पूरा नहीं किया जा सका जिसके चलते 15वें वित्त आयोग का निधि नहीं मिल पाई किंतु अब मनपा के आम चुनाव होकर 2 माह से अधिक का समय बीत गया है।
यह भी पढ़ें – किडनी बेच दी, जमीन छिन गई, अब मुझे इच्छामृत्यु दे दो! चंद्रपुर के किसान की दर्दभरी पुकार, CM का आदेश भी बेअसर
इसके बावजूद अब तक निधि अटकी होने से आश्चर्य जताया जा रहा है। वित्त आयोग से मिलने वाली निधि का उपयोग शहर के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों के लिए किया जाना है।
- ई-बसें : 140 करोड़ रुपये
- सड़क कार्य (22 सड़कें) : 35 करोड़ रुपये
- उद्यान विकास (10 पार्क) : 35 करोड़ रुपये
- मैकेनिकल स्वीपर (यांत्रिकी झाड़ू) : 4.50 करोड़ रुपये
- प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली : गंगाबाई घाट, मानेवाड़ा और मोक्षधाम घाट पर वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए 8 करोड़ रुपये आवंटित हैं।
Nagpur nmc 15th finance commission 270 crore fund stuck
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














