-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Amazon Great Freedom Sale 2026 Announced August 7 With Huge Discounts
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
- Written By: सिमरन सिंह
Amazon Sale: नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंस या कोई नया गैजेट खरीदने का प्लान कर रहे है तो थोड़ी इंतजार आपकी बचत कर सकता है। Amazon की Great Freedom Sale 2026 में काफी कुछ खास है।

Great Freedom Sale 2026 (Source. Amazon)
Amazon Great Freedom Sale 2026: आप भी इस साल नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंस या कोई नया गैजेट खरीदने का प्लान कर रहे है तो थोड़ी सा इंतजार आपकी अच्छी-खासी बचत कर सकता है। बता दें कि Amazon ने अपने फेमस Great Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह मेगा सेल 7 अगस्त से शुरू होगी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस, फैशन और कई अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके साथ बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा।
7 अगस्त से शुरू होगी Amazon की मेगा सेल
वहीं इसको लेकर अमेजन ने पुष्टि की है कि Great Freedom Sale 2026 भारत में 7 अगस्त से शुरू होगी। यह कंपनी की स्वतंत्रता दिवस थीम पर आधारित सालाना सेल है जिसका इंतजार हर साल लाखों ग्राहक करते हैं। लेकिन अभी के लिए कंपनी ने यह नहीं बताया है कि सेल कितने दिनों तक चलेगी और Prime Members को अर्ली एक्सेस कब मिलेगा। वहीं हर साल की तरह इस बार भी स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट्स और होम अप्लायंस जैसी कई लोकप्रिय कैटेगरी में बड़े डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
HDFC बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज का मिलेगा फायदा
इस सेल में देखा जा रहा है कि HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और Easy EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत तक अनलिमिटेड सेविंग्स का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कई चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और अतिरिक्त बचत के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। ऐसे में पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके नया गैजेट खरीदना और भी किफायती हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bank of Baroda Data Leak से मचा हड़कंप, 1TB डेटा लीक के दावे पर बैंक का बड़ा बयान, ग्राहकों को क्या करना होगा?
iOS 26 अपडेट के बाद आपका iPhone हो गया है स्लो? इन 6 आसान सेटिंग्स से मिनटों में बढ़ सकती है स्पीड
घर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Vivo T5e हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये में 5500mAh बैटरी, Android 16 और AI फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल
हर दिन मिलेंगी नई डील्स और स्पेशल ऑफर्स
अमेजन ने जानकारी दी है कि सेल के दौरान Top 100 Deals, Blockbuster Deals, Trending Deals और Exchange Blockbuster Deals पेश की जाएंगी। इसके अलावा हर दिन रात 8 बजे लिमिटेड पीरियड डील्स भी लाइव होंगी जहां सीमित समय के लिए अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं ग्राहकों को Freebie Central, Buy More Save More, Amazon Combo, Exchange Mela, Amazon Coupons और Sample Mania जैसे ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। साथ ही 10 प्रतिशत तक की छूट वाले गिफ्ट कार्ड और वाउचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
वहीं अभी के लिए कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि किन-किन प्रोडक्ट्स पर कितनी छूट मिलेगी। इन ऑफर्स की पूरी जानकारी सेल शुरू होने के करीब साझा की जाएगी। ताकि उसके हिसाब से लोग तैयारी कर सकें। ऐसे में अगर आप नई खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो यह सेल आपके लिए पैसे बचाने का अच्छा मौका साबित हो सकती है।
Amazon great freedom sale 2026 announced august 7 with huge discounts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














