नागपुर में 11वीं की 43 हजार सीटें खाली, आज से अंतिम राउंड के लिए पंजीयन शुरू

Nagpur News: नागपुर में 11वीं के अंतिम विशेष राउंड में अब तक 55,188 छात्रों को प्रवेश मिल चुका है। फिर भी 43,727 सीटें खाली हैं। अब अंतिम विशेष राउंड के तहत प्रवेश का लास्ट मौका है।
Nagpur News
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Class 11th Admission Process: 11वीं में प्रवेश के लिए पहले मुख्य राउंड और ‘ओपन टू ऑल’ राउंड के बाद शुरू किये गये स्पेशल राउंड में 3,000 छात्रों के साथ ही कुल 55,188 छात्रों को प्रवेश मिला। अभी भी नागपुर जिले के जूनियर कॉलेजों में 43,727 सीटें खाली हैं। अब एक बार फिर अंतिम विशेष राउंड के तहत प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है।

11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, जो शुरू से ही देरी से चल रही थी, अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। जूनियर कॉलेजों में नियमित क्लासेस 11 अगस्त से शुरू हो गई हैं। बची हुईं सीटों पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी रखी गई है।

अब तक 55,188 एडमिशन हुए

नागपुर जिले की 98,915 सीटों में से 55,188 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। इनमें से विज्ञान शाखा में 33,374 सीटों पर प्रवेश हुआ है। कला शाखा में 11,186 प्रवेश हुए हैं। इसके बाद भी कला शाखा में 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। वाणिज्य शाखा में भी 10,628 प्रवेश हुए और 50 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों को भरने के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति के माध्यम से प्रयास चल किये जा रहे हैं।

तीन मुख्य राउंड, फिर ऑल राउंड और फिर एक विशेष राउंड के बाद अब अंतिम विशेष राउंड की प्रक्रिया चल रही है। नए जूनियर कॉलेज पंजीकरण और बढ़ी हुई प्रवेश क्षमता पंजीकरण के लिए 22 से 23 अगस्त तक का समय दिया गया था।

सोमवार को रिक्त सीटों की स्थिति पोर्टल पर प्रदर्शित की गई। 26 अगस्त से नए छात्र पंजीकरण, भाग -1 में सुधार और भाग -2 भरने की शुरुआत होगी। 29 से 30 अगस्त तक कॉलेजों में व्यक्तिगत रूप से प्रवेश लिया जा सकेगा।

अब अंतिम चरण की प्रक्रिया

26 से 27 अगस्त : नए छात्रों का पंजीकरण, भाग-1 में सुधार और भाग-2 में नामांकन, 1 से 10 तक के कॉलेजों की प्राथमिकता का पंजीकरण। 28 अगस्त : पोर्टल पर विशेष चरण के लिए आवंटन की घोषणा, छात्रों को एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजना। 29 से 30 अगस्त : छात्र अपने आवंटित कॉलेज में जाकर प्रवेश ले सकेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com