अजगर को बेरहमी से मारने वाला पहुंचा जेल, मानेगांव में शराबी की करतूत, वीडियो वायरल

Man Killed Python Video Viral: नागपुर जिले के मानेगांव में एक शराबी ने लाठी से पीट-पीटकर अजगर को मार डाला। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में आक्रोश की लहर दौड़ गई।
Man Killed Python Video Viral: नागपुर जिले के मानेगांव में एक शराबी ने लाठी से पीट-पीटकर अजगर को मार डाला। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई।
अजगर की पीटकर हत्या (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Viral Video: नागपुर जिला के खापा वन क्षेत्र के मौजा मानेगांव में एक अजगर को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को वायरल होते ही जमकर हंगामा खड़ा हो गया। इस वीडियो में एक शराबी लाठी से अजगर को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। शराबी ने लाठी से पीटकर अजगर की हत्या कर दी।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वन विभाग की टीम तुरंत हकरत में आई। घटना के कुछ घंटों के बाद आरोपी को वन विभाग ने दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी मानेगांव, सावनेर निवासी अविल संभाजी मूंगभाते (32) बताया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मानेगांव में अंडरपास ब्रिज के नीचे अविल ने अजगर को लकड़ी के डंडे से पीटकर मार दिया।

सर्पमित्र ने वन विभाग को दी जानकारी

मृत अजगर को मौजा मानेगांव में नागपुर से सावनेर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास झाड़ियों में फेंक दिया। सर्पमित्र सावनेर निवासी हितेश बंसोड़ ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। मृत अजगर को आगे की जांच के लिए ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर, सेमिनरी हिल्स भेज दिया गया।

कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ लिया एक्शन

आरोपी को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, सावनेर के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उप वन संरक्षक विनीता व्यास, सहायक वन संरक्षक यश काले और वन परिक्षेत्र अधिकारी वीसी गंगावणे के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी यूपी बावणे, एसडी गडलिंगे, वीजी राऊत, जीजे मेंढे, एएच जोटिंग ने यह कार्रवाई की।

Navbharat Live
navbharatlive.com