बच्चों के पास पहुंचा विशालकाय अजगर, सिर फेरा हाथ, रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO

सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक विशालकाय अजगर अपने बाड़े से निकलकर धीरे-धीरे दो बच्चों के पास पहुंच रहा है। लेकिन बच्चों का रिएक्शन देख लोग हैरान है।
बच्चों के पास पहुंचा विशालकाय अजगर, सिर फेरा हाथ, रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO
बच्चों के पास पहुंचा अजगर (सोर्स: वीडियो)
Published on: 
Updated on: 

Python Viral Video: सांप और अजगर से जुड़े हैरान कर देने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक और ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर अपने बाड़े से निकलकर धीरे-धीरे दो बच्चों के पास पहुंच रहा है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे उससे डरे बिना उसके करीब जाकर खेलते नजर आ रहे हैं।

यह वायरल वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर दो बच्चों के पास रेंगते हुए पहुंचता है। जैसे ही अजगर बच्चे के पास पहुंचता है, एक बच्चा अजगर के सिर को प्यार से हाथ फेरने लगता है। मानो वह किसी पालतू जानवर के साथ खेल रहा हो।

यहां देखे वीडियो

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को लगभग 9.9 मिलियन बार देखा जा चुका था और इसे 47 हज़ार से ज़्यादा बार लाइक किया गया था। वीडियो में बताया गया है कि यह दृश्य इंडोनेशिया का है। यह वीडियो जितना अलग है, उतना ही डरावना भी है। इसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है।

यह भी पढ़ें:-

वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आई हैं। कुछ लोगों ने बच्चों की हिम्मत की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, "ये बच्चे किस मिट्टी के बने हैं कि इतने बड़े अजगर से भी नहीं डरते?" वहीं, एक अन्य ने कहा, "इतना बड़ा अजगर और बच्चों का इतना शांत व्यवहार। यह कोई मज़ाक नहीं है।" हालांकि, कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना भी करार दिया। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि बच्चों को इतने जोखिम भरे माहौल में क्यों रखा गया था।

इन घटनाओं से साफ़ ज़ाहिर होता है कि दुनिया भर में अजगरों को लेकर काफ़ी ख़ौफ़ है। लेकिन जब बच्चे ऐसे ख़तरनाक जीवों के साथ निडर होकर पेश आते हैं, तो यह दृश्य लोगों को हैरान कर देता है। यह सवाल भी उठता है कि क्या ऐसे हालात में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरती जा रही है?

Navbharat Live
navbharatlive.com