- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Pharmacy Colleges Notice Facilities Deficiency
महाराष्ट्र में फार्मेसी कॉलेजों पर संकट, 42 को नोटिस जारी, जानें क्या है मामला
Maharashtra News: महाराष्ट्र में फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही है। कुछ कॉलेजों को तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने नोटिस जारी किया है।
- Written By: आकाश मसने

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pharmacy Colleges Facilities Deficiency: महाराष्ट्र में एक ओर जहां स्नातक के सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है वहीं दूसरी ओर फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अब तक शुरुआत भी नहीं हो सकी है। इस बीच साधन-सुविधाओं के अभाव में चलने वाले कुछ कॉलेजों को तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने नोटिस जारी किया था। इन कॉलेजों की रिपोर्ट 9 सितंबर को भेजी जाएगी।
भारतीय औषधि निर्माणशास्त्र परिषद (पीसीआई) द्वारा कॉलेजों के लिए साधन-सुविधाएं तय की गई हैं। इन साधन-सुविधाओं का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा संचालनालय और महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा मंडल द्वारा किया जाता है। मापदंड की पूर्ति नहीं करने वाले कॉलेजों के प्रवेश पर रोक लगाई जाती है। इससे पहले कॉलेजों को खामियों की पूर्तता के लिए समय दिया जाता है।
42 कॉलेजों को भेजा नोटिस
विभाग में बी फार्मा के 57 और डी फार्मा के 89 कॉलेज हैं। इनमें से बी फार्मा के 3 कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया था। वहीं डी फार्मा के 39 कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया था। इन कॉलजों में छात्रों को मिलने वाली साधन-सुविधओं के साथ ही कर्मचारियों और प्राध्यापकों की कमी पायी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
पालक मंत्री बावनकुले की चेतावनी, बिजली कटौती पर प्रशासन जिम्मेदार, ‘पाणंद’ रास्तों की गुणवत्ता से समझौता नहीं
छत्रपति संभाजीनगर में आधी रात को अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़, 6 पर केस दर्ज; रशीदपुरा में मची खलबली
अशोक खरात का ‘Ring Master Plan’, एसआईटी के हाथ लगी ढोंगी बाबा अंगूठी और मिला केस का अहम सुराग
गडचिरोली में पुलिस पहल से 79 साल बाद तुमरकोठी गांव में पहुंची बिजली, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
जब तक कॉलेजों द्वारा खामियों की पूर्ति नहीं की जाएगी तब तक प्रवेश प्रक्रिया की मंजूरी नहीं मिलेगी। अब नोटिस जारी करने वाले कॉलेजों की रिपोर्ट 9 सितंबर को तकनीकी शिक्षा संचालनालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही कॉलेजों में प्रवेश का भविष्य तय होगा।
हर वर्ष की देरी, छात्र परेशान
विविध तरह की तकनीकी दिक्कतों के चलते पिछले 2 वर्ष से फार्मेसी के प्रवेश में देरी हो रही है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीयन के बाद प्रोविजनल मेरिट जारी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में जमीन पर दौड़ेगी मेट्रो…2027 से पहले होगा सेकंड फेज का काम, 3427 करोड़ का टेंडर जारी
वहीं इस सूची पर आपत्ति लेने के लिए 9 सितंबर तक अंतिम तिथि है। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी लेकिन डिप्लोमा में प्रवेश प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है जबकि डिप्लोमा की सीटें अधिक हैं। डिप्लोमा में प्रवेश लेने वाले भी अधिक होते हैं।
प्रक्रिया में देरी के चलते परीक्षा सहित लाइसेंस जारी होने तक में देरी हो रही है। इससे छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। इसका परिणाम यह भी हुआ कि सीटें भी खाली रह रही हैं क्योंकि अब तक सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रवेश हो गये हैं। सीटें खाली रहने से संस्थाओं को नुकसान सहन करना पड़ रहा है।
Maharashtra pharmacy colleges notice facilities deficiency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में मुद्रा योजना का असर, 456 करोड़ के ऋण से 26,807 उद्यमियों को सहारा
Apr 28, 2026 | 03:58 PMडैमेज कंट्रोल में जुटी AAP! मनीष सिसोदिया ने जालंधर में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कई दिग्गजों पर पार्टी की नजर
Apr 28, 2026 | 03:47 PMपरफेक्ट मैसेज बन सकता है मुसीबत, नया टूल डाल रहा जानबूझकर गलतियां, नया AI टूल करेंगा ये काम
Apr 28, 2026 | 03:47 PMकोलंबिया के 80 दरियाई घोड़ों को बचाने की अपील, ‘वनतारा’ में आजीवन घर देने का अनंत अंबानी ने रखा प्रस्ताव
Apr 28, 2026 | 03:46 PMकोल्हापुर सेक्स स्कैंडल आरोपी की मोडस ऑपरेंडी, शाहिद और शाहरुख को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा
Apr 28, 2026 | 03:44 PMपालक मंत्री बावनकुले की चेतावनी, बिजली कटौती पर प्रशासन जिम्मेदार, ‘पाणंद’ रास्तों की गुणवत्ता से समझौता नहीं
Apr 28, 2026 | 03:33 PMरूस से भारत आ रहा ‘अभेद्य’ S-400 मिसाइल सिस्टम, राजस्थान बॉर्डर पर होगी तैनाती! दुश्मन की हर हरकत पर रहेगी नजर
Apr 28, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM













