-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- 2026 Will Be Challenging For These 5 Zodiac Signs
Yearly Rashifal 2026: इन 5 राशि के जातकों के लिए रहेगा चैलेंजिंग, अपना राशिफल पढ़िए और उपाय ढूंढिए
- Written By: सीमा कुमारी
Yearly Rashifal 2026: ग्रहों की चाल बताती है कि कुछ राशियों को इस साल करियर, वित्त, रिश्तों या स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से वे 5 राशियां

Yearly Rashifal 2026 इन 5 राशि के जातकों के लिए रहेगा चैलेंजिंग (सौ.सोशल मीडिया)
Yearly Rashifal 2026: साल 2026 कई लोगों के लिए बदलाव, नए अवसर और तरक्की लेकर आएगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह साल थोड़ा संभलकर चलने वाला भी रहेगा। ग्रहों की चाल बताती है कि कुछ राशियों को इस साल करियर, वित्त, रिश्तों या स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि साल खराब रहेगा, बल्कि यह समय समझदारी, संयम और सही कदम उठाने का है। चुनौतियों के बीच भी आगे बढ़ने के मौके जरूर मिलेंगे, बस जरूरत है सही दिशा और धैर्य की। आइए जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से वे 5 राशियां, जिन्हें 2026 में सतर्क होकर आगे बढ़ना चाहिए।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए 2026 मानसिक तनाव और निर्णयों के मामले में चुनौतीभरा हो सकता है। करियर में अचानक बदलाव या काम में रुकावटें आ सकती हैं। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उन्हें सही अवसर मिलने में समय लग सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
आर्थिक मामलों में सावधानी की जरूरत है, खासकर उधार लेन-देन और बड़े खर्च से बचें। रिश्तों में भी छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए बातचीत में संयम जरूरी है। छात्रों के लिए यह साल मेहनत ज्यादा और परिणाम थोड़े देर से मिलने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में नींद, तनाव या माइग्रेन की दिक्कतें हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह साल मानसिक और भावनात्मक रूप से थोड़ी परीक्षा लेने वाला रहेगा। करियर में लोग आपकी मेहनत को पहचानने में देर लगा सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे और नए काम शुरू करने से पहले दो बार सोचने की जरूरत है।
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए गुस्सा नियंत्रित करें। रिश्तों में गलतफहमी पनपने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से घुटने, पीठ या पुरानी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस साल धैर्य और शांत रहकर निर्णय लेना ही बेहतर रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए 2026 रिश्तों, करियर और स्वास्थ्य, तीनों मोर्चों पर थोड़ा सावधानी भरा समय रहेगा। ऑफिस में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है या साथियों के साथ मतभेद हो सकता है। बिजनेस करने वालों को पुराने पार्टनरशिप पर निर्भर रहने के बजाय नई रणनीति बनानी होगी।
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी बड़ी खरीदारी या निवेश से बचना बेहतर होगा। परिवार में किसी सदस्य को आपकी जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव और इमोशनल ओवरलोड से बचें। इस साल शांत रहना, सलाह लेना और हर निर्णय सोच-विचारकर लेना बहुत जरूरी है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए 2026 योजनाओं को बार-बार बदलने और रुकावटों का समय हो सकता है। करियर में लोग आपकी मेहनत को अवार्ड देने में समय डाल सकते हैं। प्रमोशन या नई नौकरी की राह थोड़ी लंबी हो सकती है। बिजनेस में पुराने क्लाइंट से नुकसान या देरी का सामना करना पड़ सकता है।
आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है और किसी को उधार देने से बचें। परिवार और रिश्तों में कुछ गलतफहमियां तनाव को बढ़ा सकती हैं। स्वास्थ्य में थकान, ब्लड प्रेशर या नींद से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। इस साल स्थिर रहकर और जल्दी फैसले लेने से बचकर ही आगे बढ़ पाएंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए 2026 जिम्मेदारियों और दबाव वाला साल रह सकता है। काम का बोझ अचानक बढ़ेगा और कई बार मेहनत के बावजूद तुरंत परिणाम नहीं मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन में देरी या बॉस से दबाव झेलना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों को नए पार्टनर या बड़े निवेश से बचना चाहिए।
साल 2025 का अंतिम प्रदोष बुधवार को, नोट कीजिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, महादेव बरसाएंगे विशेष कृपा
आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए प्लानिंग जरूरी है। परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी या तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में पेट और थकान से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। इस साल धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही आगे बढ़ पाएंगे।
2026 will be challenging for these 5 zodiac signs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
Jul 30, 2026 | 06:54 AMRamayana Trailer: रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के खूंखार रावण ने जीता फैंस का दिल
Jul 30, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 30 जुलाई LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीटों पर आज उपचुनाव के लिए होगा मतदान
Jul 30, 2026 | 06:26 AMMandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
Jul 30, 2026 | 06:03 AMAaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














