-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Carry On Rule Implemented In Nagpur University
फेल हुए छात्रों को मिलेगा एक और मौका, नागपुर यूनिवर्सिटी में Carry On नियम लागू
- Written By: आकाश मसने
Nagpur University: नागपुर विश्वविद्यालय ने भी अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए ‘कैरी आन’ नियम लागू किया है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अकादमिक काउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में इसे मान्यता दी गई।

नागपुर विश्वविद्यालय (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur University Carry On Rules: करीब महीने भर से चल रहे विविध विद्यार्थी संगठनों के आंदोलन को आखिरकार सफलता मिली। अमरावती विश्वविद्यालय की तर्ज पर नागपुर विश्वविद्यालय ने भी अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए ‘कैरी आन’ नियम लागू किया है। अकादमिक काउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में इसे मान्यता दी गई। हालांकि यह सुविधा लंबी अवधि तक नहीं रहेगी। छात्रों को इसी वर्ष बैक सब्जेक्ट क्लियर करना होगा।यूनिवर्सिटी में ‘कैरी ऑन’ की मांग को लेकर बवाल मचा था। विविध संगठनों की ओर से आंदोलन किया जा रहा था।
दरअसल विवि ने सत्र 2024-25 के लिए एटीकेटी के अनुसार मापदंड पूर्ण नहीं करने वाले छात्रों का एक वर्ष बेकार नहीं होने के मद्देनजर 29 अगस्त 2024 को एक परिपत्रक जारी कर परीक्षा के लिए अतिरिक्त अवसर दिया था लेकिन विवि ने इस वर्ष के लिए कोई भी परिपत्रक जारी नहीं किया था। इस वजह से छात्रों में कन्फ्यूजन की स्थिति निर्माण हो गई। बाद में विवि ने ही स्पष्ट किया कि इस वर्ष कैरी ऑन लागू नहीं होगा।
छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने की स्थिति बन गई थी। इसके खिलाफ नागपुर में अनेक संगठनों ने मोर्चा खोला। इनमें छत्रपति शिवाजी विद्यार्थी संगठन, एनएसयूआई, राष्ट्रवादी युवा सेना, ओबीसी महासंघ आदि संगठनों का समावेश रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
इसी वर्ष के लिए सुविधा
छात्र संगठनों के बढ़ते विरोध के बाद उपकुलपति माधवी खोड़े चवरे ने मामले को विद्वत परिषद के समक्ष रखकर चर्चा करने का आश्वासन दिया था। शनिवार को विद्वत परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई सदस्यों ने विरोध किया जबकि समर्थन करने वाले सदस्य अधिक थे।
यह भी पढ़ें:- MNS कार्यकर्ताओं ने फिर काटा बवाल, पनवेल के डांस बार में की तोड़फोड़- VIDEO
बैठक में 12 सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया जबकि 7 सदस्य विरोध में रहे। इसके पश्चात विवि प्रशासन ने सत्र 2025-26 के लिए कैरी ऑन लागू करने का निर्णय लिया और इसकी घोषणा की। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह सुविधा अगले सत्र के लिए जारी नहीं रहेगी।
6 पाठ्यक्रमों को नहीं मिलेगा लाभ
कैरी ऑन योजना इंजीनियरिंग, विधि व पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ही लागू रहेगी जबकि 6 पाठ्यक्रमों को योजना से अलग रखा गया है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अंतर्गत चलने वाले बीफार्मा, एमफार्मा व शिक्षण शाखा के बीएड, एमएड, एमपीएड आदि पाठ्यक्रम के छात्रों को सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
Carry on rule implemented in nagpur university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











