-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Joint Investigation Of Firecracker Company Explosion Bawankule Ig Experts And Police Inspected Demand For Compensation
Nagpur News: पटाखा कंपनी विस्फोट की संयुक्त जांच, बावनकुले, IG, विशेषज्ञों व पुलिस ने किया निरीक्षण, मुआवजे की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
नागपुर जिले के कलमेश्वर तहसील के कोतवालबड्डी-राउलगांव में संचालित एशियन फायर वर्क्स एक्सप्लोसिव्स कंपनी में हुए विस्फोट के बाद विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त जांच की जा रही है।

पटाखा कंपनी विस्फोट की संयुक्त जांच।
नागपुर: रविवार को नागपुर जिले के कलमेश्वर तहसील के कोतवालबड्डी-राउलगांव में संचालित एशियन फायर वर्क्स एक्सप्लोसिव्स कंपनी में हुए विस्फोट में दो श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त जांच की जा रही है। वहीं फॉरेंसिंग विशेषज्ञों ने कंपनी से 13 प्रकार के सैंपल लेकर इसकी जांच के लिए लैब के लिए भेजे हैं। इसके अलावा इस बात की भी जांच की जा रही है कि कंपनी वैध है या अवैध। घटना के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस विभाग के आईजी भुजबल पाटिल जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
यहां आईजी भुजबल ने कंपनी परिसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा इस घटना की जांच के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में गृह विभाग ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस मोबाइल फोरेंसिक वैन के सहयोग से फोरेंसिक मोबाइल लैब को नियुक्त किया है। साथ ही, विस्फोटक अग्नि फोरेंसिक विशेषज्ञ, पेसो, डिश विभाग, श्रम विभाग, प्रदूषण विभाग और विभिन्न विभागों ने कंपनी में सोमवार को प्रवेश किया और घटना को लेकर इसके विविध पहलुओं की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा साइबर सेल ने कंपनी से डीवीआर भी जब्त कर लिया है।
कंपनी मालिक पर मामला दर्ज
घटना के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक भूरा लक्ष्मण रज्जाक (25), भिलमा और मुनीत मरावी (31) घुगरी, दोनों सिवनी मध्य प्रदेश निवासी थे। दोनों के परिजन शव को लेकर सोमवार सुबह ही मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। कंपनी मालिक पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
एक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
स्वाद के चक्कर में सेहत का सौदा! FDA की रडार पर नागपुर के होटल और हॉस्टल, 24 दिनों में मिली 121 शिकायतें
पटाखा कंपनी विस्फोट की संयुक्त जांच

फोरेंसिक जांच
इधर घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटना की संपूर्ण जांच करने के बाद और लोगों के रोष को देखते हुए कंपनी मालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1), 288, 125 (बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया। लेकिन, घटना के दूसरे दिन भी कंपनी मालिक की गिरफ्तारी नहीं हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल मस्के के मार्गदर्शन में जांच कलमेश्वर के थानेदार मनोज कालबांडे कर रहे हैं। विभिन्न विभागों से रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा स्पष्ट हो जाएगी। फोरेंसिक पद्धति से जांच करने की जानकारी थानेदार कालबांडे ने दी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
जल्द सौंपी जाए घटना की रिपोर्ट
काटोल तहसील के कोतवालबर्डी के पटाखा-बारूद कंपनी में हुए विस्फोट के घटनास्थल पर सोमवार को जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रत्यक्ष भेंट दी। घटना और बचाव कार्य का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। घायलों के परिजनों से भी चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछपरख की। इसके अलावा इस मामले की गहनता से जांच कर उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने का निर्देश भी दिया।
मृतकों और घायलों को मिले उचित मुआवजा
रविवार को कोतवाल बर्डी, तह. काटोल की एशियन फायर वर्क्स कंपनी में हुए विस्फोट में 2 कामगारों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। यह घटना खेदजनक है, मृतकों के परिजनों को 40 लाख और घायलों को कम से कम 12 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग महाराष्ट्र राज्य बारूद फैक्ट्री मजदूर संगठन ने पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग से की है। संगठन के अध्यक्ष स्वप्निल वानखेड़े ने घटना की संपूर्ण जांच कर कंपनी पर उचित कार्रवाई करने, घटना की जानकारी पुलिस और संबंधित विभाग को दी गई थी क्या?
सलिल देशमुख भी मौजूद
सुरक्षा के दृष्टि से कंपनी ने कौन से उपाय योजना किए थे और क्या वे पर्याप्त थे? फायर सेफ्टी ऑडिट करने और जिस कंपनी में यह हादसा हुआ वहां पर कामगारों की नियुक्ति की थी क्या? आदि जानकारी मांगी गई। राउलगांव तथा आसपास के भागों में कई ऐसी एक्सप्लोसिव कंपनियां हैं, उनकी भी जांच करने की मांग संगठन ने की है। इस मौके पर राकां नेता सलिल देशमुख भी मौजूद थे।
Joint investigation of firecracker company explosion bawankule ig experts and police inspected demand for compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
Aug 08, 2026 | 03:43 PMबॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
Aug 08, 2026 | 03:42 PMJPSC-JSSC विवाद पर दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का किया एलान
Aug 08, 2026 | 03:38 PMअकोला में बोगस बीज मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित, 13 प्रकरणों की होगी पड़ताल
Aug 08, 2026 | 03:38 PMनशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:37 PMक्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
Aug 08, 2026 | 03:34 PMसावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
Aug 08, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













