Engineering: चौथे दौर के प्रवेश का 4 सितंबर को आखिरी दिन, 13 तक चलेगा संस्थागत राउंड

Engineering College Admission: नागपुर में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में प्रवेश का चौथा और अंतिम राउंड का कल आखिरी दिन है। कई छात्रों ने अपना प्रवेश कन्फर्म नहीं है। इसके लिए 4 सितंबर आखिरी तारीख है।
Engineering College Admission: नागपुर में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में प्रवेश का चौथा और अंतिम राउंड का कल आखिरी दिन है। कई छात्रों ने अपना प्रवेश कन्फर्म नहीं है। इसके लिए 4 सितंबर आखिरी तारीख है।
छात्रों का प्रवेश (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Engineering Fourth Round Admissions: नागपुर में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में प्रवेश का चौथा और अंतिम राउंड मंगलवार से शुरू हुआ। प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में होने के बावजूद कई छात्रों ने अभी तक अपना प्रवेश कन्फर्म नहीं कराया था। बेहतर कॉलेज और बेहतर ब्रांच की उम्मीद में छात्रों ने अंतिम दौर तक इंतजार करना पसंद किया। अब छात्रों को 4 सितंबर तक प्रवेश निश्चित कराना होगा।

इस बार राज्य में प्रवेश प्रक्रिया 28 जून को शुरू हुई है। अब तक इस प्रवेश प्रक्रिया में 3 दौर पूरे हो चुके हैं। चौथा दौर मंगलवार से शुरू हुआ। छात्रों को 4 सितंबर तक मिले कॉलेजों और ब्रांच को स्वीकार करने का समय दिया गया है। इस अवधि के दौरान छात्रों को संबंधित कॉलेजों में जाकर अपना प्रवेश कन्फर्म कराना होगा। केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया का यह दौर समाप्त होने के बाद छात्रों को संस्थागत स्तर पर प्रवेश लेना होगा।

प्रवेश प्रक्रिया में देरी

यह पूरी प्रक्रिया 13 सितंबर तक जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि इंजीनियरिंग का पहला सेमेस्टर जल्दी शुरू करने के लिए इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं जल्दी आयोजित की गई थीं। परिणाम भी जल्दी घोषित किए गए लेकिन प्रवेश प्रक्रिया में फिर भी देरी हो गई। पिछले वर्ष प्रथम वर्ष का सत्र 18 सितंबर को शुरू हुआ था।

‘कोर’ ब्रांच की पसंद बढ़ी

गत वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी कम्प्यूटर साइंस और उससे जुड़ीं शाखाओं की छात्रों की सबसे ज्यादा मांग रही है। इसके साथ ही कोर ब्रांचेस भी छात्रों द्वारा पसंद की जा रही हैं। अच्छे अंकों वाले छात्रों ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल जैसी शाखाओं में प्रवेश लिया है। इस बीच यह भी देखा गया है कि इन शाखाओं के साथ-साथ अन्य शाखाओं और विभिन्न कॉलेजों में ‘कट ऑफ’ अंकों का स्तर बढ़ा है।