-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Ethanol Tanker Overturns On Nh 68 Massive Fire Spreads 200 Meters Shocking Video
NH-68 पर पलटा इथेनॉल भरा टैंकर…हाईवे पर 200 मीटर दूर तक फैली आग, सामने आया ‘मौत’ का खौफनाक VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
Tanker Accident Video: राजस्थान के जालोर में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर इथेनॉल से भरा एक टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद सड़क पर 200 मीटर के दायरे में आग फैल गई।

टैंकर पलटने के बाद लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajasthan News: राजस्थान के जालोर में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर इथेनॉल से भरा एक टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद सड़क पर 200 मीटर के दायरे में आग फैल गई। टैंकर का ड्राइवर ज़िंदा जल गया, जबकि बगल बैठा उसका भाई समय रहते कूदकर बाहर निकलने में कामयाब रहा। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ। दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गुजरात जा रहा यह टैंकर सिनवारा ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सांचौर के SDM प्रमोद कुमार और सिनवारा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। चितलवाना थाने के ASI मोहनलाल ने बताया कि गुजरात रजिस्ट्रेशन नंबर वाला यह टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था।
सामने आया हादसे का VIDEO
इस हादसे में ड्राइवर सुखराम (34) की जान चली गई। वह बाड़मेर के गुड़ामालानी स्थित मोखावा का रहने वाला था और देदाराम मेघवाल का बेटा था। सुखराम का चचेरा भाई नरसीराम (26) ठीक समय पर टैंकर से कूदकर बाहर निकलने में कामयाब रहा और उसकी जान बच गई। नरसीराम को सिनवारा अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
बिना बोले और सुने भी जीता दिल, IndiGo कर्मचारी की मुस्कान और मदद ने इंटरनेट को किया भावुक
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी: सड़क पर 200 मीटर तक फैली लपटें 1 जिंदा जला, दूसरा समय रहते बाहर निकला #Jalore @JalorePolice pic.twitter.com/bAiBINPiYT — Naresh Sarnau (Bishnoi) (@NSarnauaajtak) March 18, 2026
बठिंडा से कांडला जा रहा था टैंकर
बाड़मेर के अथेथला के रहने वाले बाबूराम मेघवाल ने बताया कि यह टैंकर मुरलीधर कंपनी जामनगर का था। यह टैंकर पंजाब के बठिंडा से गुजरात के कांडला जा रहा था और इसमें इथेनॉल भरा हुआ था। उन्होंने आगे बताया, मैं भी इसी कंपनी में काम करता हूं। नरसीराम और सुखराम मेरे रिश्तेदार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टैंकर में बठिंडा का एक और ड्राइवर भी मौजूद था लेकिन वह गुड़ामालानी में ही उतर गया था।
घायल नरसीराम ने बताई कहानी
घायल नरसीराम ने बताया कि मैं अपने चचेरे भाई सुखराम के साथ गुडामालानी से टैंकर में सवार हुआ था। जब हम सफर कर रहे थे तो सिनवारा के पास गाड़ी पलट गई और उसमें आग लग गई। मैं किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन सुखराम गाड़ी के अंदर ही फंस गया। मुझे नहीं पता कि टैंकर में क्या भरा था। टैंकर में लगी आग में ड्राइवर का शरीर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर
इस भयानक दुर्घटना के चश्मदीद जीवराम मेघवाल ने बताया कि मेरा खेत ठीक उसी जगह के पास है जहां यह हादसा हुआ। जब मैं खेत में काम कर रहा था तो मुझे टायर फटने जैसी एक आवाज़ सुनाई दी। मैंने देखा कि टैंकर अचानक अपना संतुलन खो बैठा और सर्विस रोड की तरफ पलट गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के पालम में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 7 लोग, सामने आया खौफनाक VIDEO
उन्होंने आगे बताया कि टैंकर का पिछला हिस्सा डिवाइडर से जा टकराया। उसके बाद उसमे भरा तेल रिसने लगा। ओवरब्रिज के ढलान के कारण, वह तरल पदार्थ नीचे की ओर बहने लगा जिससे आग और ज़्यादा फैल गई। लगभग आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद गुडामालानी में स्थित एक निजी कंपनी की दमकल इकाई भी घटनास्थल पर पहुंची।
Ethanol tanker overturns on nh 68 massive fire spreads 200 meters shocking video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य
Jul 01, 2026 | 12:05 AMमंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा
Jun 30, 2026 | 11:58 PMमहाराष्ट्र में बाल अपराधियों की आयु सीमा 16 वर्ष करने का प्रस्ताव,गंभीर अपराधों पर सख्ती की तैयारी
Jun 30, 2026 | 11:56 PMमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण पर अभी अंतिम निर्णय नहीं
Jun 30, 2026 | 11:55 PMमुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां
Jun 30, 2026 | 11:39 PMमहाराष्ट्र में 11 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- आधुनिक तकनीक से सफल होगा यह अभियान
Jun 30, 2026 | 11:24 PMDiabetes Diet: डायबिटीज में ये 5 फल बन सकते हैं ब्लड शुगर के दुश्मन! खाने से पहले जरूर जान लें ये बात
Jun 30, 2026 | 11:18 PMवीडियो गैलरी

BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM
Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM











